{"_id":"b00a3b891e018d1e6d44b051ab46ee4f","slug":"jaat-aandolan-side-effect-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन का साइड इफेक्ट: लुधियाना में 28 पैसेंजर रद्द, छह लाख का रिफंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन का साइड इफेक्ट: लुधियाना में 28 पैसेंजर रद्द, छह लाख का रिफंड
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Mon, 22 Feb 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जाट आंदोलन ने रेलवे को भी पूरी तरह पटरी से उतार दिया है। सोमवार को भी जाट आंदोलन के कारण लुधियाना-करनाल-दिल्ली रूट पर ट्रेनों का आवागमन बंद रहा। सिर्फ सहारनपुर की गाड़ियां ही चलीं। लुधियाना से आने जाने वाली करीब 28 यात्री गाड़ियां रद्द रहीं। यात्रियों को लगभग छह लाख रुपये का रिफंड दिया गया।
रेल अधिकारियों के अनुसार सोमवार को अप डाउन की छह शताब्दी, दो राजधानी ट्रेन समेत कुल 28 ट्रेन रद्द रहीं। वाया सहारनपुर जाने वाली हावड़ा मेल, जनसेवा, जननायक, फ्रंटियर मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और हिमगिरी एक्सप्रेस ही चलीं। ट्रेन रद्द होने के कारण पार्सल सेवा भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है।
सामान्य दिनों में रोजाना पांच से छह सौ पार्सल बुक किए जा रहे थे, लेकिन अब इनकी संख्या करीब सौ ही रह गई है। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट यशवंत सिंह का कहना है कि रेल यात्रा न करने की सूरत में यात्रियों को टिकट का रिफंड दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों की स्थिति सामान्य होने के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।