{"_id":"bceb8597731a82f4b3a9a260af455882","slug":"jaat-aandolan-26-train-cancel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन : चार शताब्दी, तीन राजधानी समेत 26 ट्रेन रद्द ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन : चार शताब्दी, तीन राजधानी समेत 26 ट्रेन रद्द
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sat, 20 Feb 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में हिंसक हुए जाट आंदोलन की आग से रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। देश के बाकी हिस्सों से दिल्ली के रास्ते पंजाब आने वाली कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। रेलवे को एक दिन का 20 करोड़ से अधिक का नुकसान हो रहा है।
जाट आंदोलन के कारण रेलवे को चार शताब्दी, तीन राजधानी ट्रेन के अलावा 26 ट्रेन शनिवार को रद्द की गई। सिर्फ लुधियाना रेलवे स्टेशन से शनिवार को 12 लाख रुपये कैश और 15 लाख रुपये इंटरनेट के जरिए वापस किए जा चुके हैं। इसके अलावा शुक्रवार को भी रेलवे ने इतनी ही रकम लोगों को ट्रेन रद्द होने पर वापस की थी। ट्रैक खाली हैं, लेकिन टिकट के पैसे वापस लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई हैं।
रेलवे स्टेशन पर अपनी टिकट का रिफंड लेने आए लुधियाना निवासी चमकौर सिंह ने बताया कि उनके स्कूल का ग्रुप दिल्ली जा रहा था, पर उन्हें प्रोग्राम रद्द करना पड़ा। होजरी कारोबारी सोनू आहुजा ने बताया कि ट्रेनों के रद्द होने के कारण होजरी कारोबारियों को बहुत नुकसान हुआ है। शनिवार को सभी दिल्ली और अन्य सूबों में शताब्दी से पेमेंट लेने जाते हैं।
विज्ञापन
इस बार सड़क और रेल मार्ग दोनों ही जाट आंदोलन के कारण बंद हैं। लुधियाना रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर यशवंत सिंह का कहना है कि दिल्ली और अन्य सूबों से आने वाली चार शताब्दी, तीन राजधानी ट्रेन समेत 15 अप और 11 डाउन ट्रेन रद्द हुई हैं।