फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   It is right to give DC complaint about phone hacking- MLA Maisarkhana

Ludhiana News: फोन हैक होने की डीसी शिकायत देना सही - विधायक माइसरखाना

Tue, 20 Dec 2022 11:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
It is right to give DC complaint about phone hacking- MLA Maisarkhana
बठिंडा। बीते दिनों मौड़ मंडी के आप विधायक सुखबीर सिंह माइसरखाना ने अपने मोबाइल में आई गड़बड़ी की शिकायत डिप्टी कमिश्नर के नाम पर फेसबुक पर पोस्ट करके दी थी, यह बात विरोधियों को ठीक नहीं लगी तो उन्होंने आप विधायक का खुलकर मजाक उड़ाया। मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से आप विधायक सुखबीर माइसरखाना ने अपनी पोस्ट पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनकी तरफ से फोन हैक होने सूचना डीसी को देना सही कदम था। उन्होंने कहा कि वह तुच्छ राजनीति में नहीं फंसना चाहते, लोग समझ चुके हैं कौन सा नेता जनता के लिए काम कर रहा है।
विज्ञापन

आप विधायक सुखबीर माइसरखाना ने कहा कि मौजूदा समय में कई हैकर फोन हैक कर गलत इस्तेमाल कर लेते हैं। उनका फोन बीते दिनों हैक हुआ था। जिसके चलते वह चिंता में थे। उन्होंने अपने फोन के डिस्टर्ब और हैक होने की डिप्टी कमिश्नर को फेसबुक के जरिये सूचना दी थी। इस संबंध में उन्होंने पहला कदम उठाया था। लेकिन विरोधियों ने उनकी पोस्ट का गलत इस्तेमाल कर सिर्फ राजनीति करने के लिए अपने स्तर पर मतलब निकाले। आप विधायक ने कहा कि मोबाइल कंपनियां जो कि भारतीय केंद्रीय दूर संचार विभाग के साथ जुड़ी हुई हैं। केंद्रीय स्तर पर शिकायत डिप्टी कमिश्नर जरिये ही दर्ज होती है। इस कारण उन्होंने अपने फोन के डिस्टर्ब एवं हैक होने की जानकारी डीसी को दी थी। उन्होंने विरोधियों को कहा कि वह ऐसी छोटी बातों पर राजनीति कर रहे हैं, लेकिन लोग समझ चुके हैं कि कौन सा नेता जनता के लिए काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed