फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Industrialists protest, block roads in Ludhiana over power cuts

Ludhiana News: लुधियाना में बिजली कटौती पर उद्योगपतियों का प्रदर्शन, सड़क जाम

Mon, 14 Sep 2026 05:42 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 14 Sep 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Industrialists protest, block roads in Ludhiana over power cuts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। पंजाब में बिजली संकट के खिलाफ उद्योगपति सड़क पर उतर आए। सोमवार को लुधियाना के डाइंग उद्योगपतियों ने वर्धमान चौक पर लुधियाना-चंडीगढ़ रोड जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने रोजाना 14 घंटे बिजली कटौती का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। पुलिस ने यातायात को वैकल्पिक रास्तों से मोड़ा। उद्योगपतियों का कहना है कि लंबे बिजली कट से उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। फैक्टरी में काम ठप हो रहा है और श्रमिक काम छोड़कर जा रहे हैं। पंजाब डायर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक मक्कड़ और प्रधान कमल चौहान ने कहा, उद्योग पर रोजाना 14-14 घंटे बिजली के कट लगाए जा रहे हैं। इससे उत्पादन प्रभावित होने के साथ श्रमिक भी फैक्टरी से भागने लगे हैं। मक्कड़ और चौहान ने बताया कि बिजली के रेट करीब आठ रुपये प्रति यूनिट से बढ़कर 9.50 रुपये हो गए हैं। इससे फैक्टरी का बिल 15 लाख रुपये से बढ़कर 18 लाख रुपये तक पहुंच गया है। हरगोबिंदपुरा उद्योग एसोसिएशन के पदाधिकारी अमित शर्मा ने कहा, बिजली उद्योग की सांस है। जब उद्योग को बिजली ही नहीं मिलेगी तो उत्पादन और निर्यात कैसे होगा। उन्होंने सरकार से तत्काल समाधान की मांग की। वहीं, पंजाब के बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने भरोसा दिलाया कि अब बिजली संकट टल गया है और राज्य में कोई बिजली कटौती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed