{"_id":"8b95fbfd24919dfc6c6b96289a62f6aa","slug":"industrial-oven-exploded-a-death-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडस्ट्रियल ओवन फटने से एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडस्ट्रियल ओवन फटने से एक की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 27 Jan 2014 04:59 PM IST
विज्ञापन
ढंढारी कलां इलाके में रविवार को उस समय भगदड़ मच गई, जब वहां स्थित कनव एग्रो इंडस्ट्री में इंडस्ट्रियल ओवन फटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को तुरंत मोहनदई ओसवाल कैंसर अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस और ढंढारी चौकी के प्रभारी एएसआई गुरबक्शीश सिंह मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मृतक शिवम के परिजनों के आने के इंतजार करने में जुटी हुई है।
चौकी ढंढारी के इंचार्ज गुरबक्शीश ने कहा कि फैक्टरी में कंबाइन के पुर्जे बनते हैं। बोआयलर में डालने के बाद पार्ट्स को वार्निश के लिए ओवन में डाला जाता है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह फैक्टरी में मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ओवन में ब्लास्ट हो गया।