{"_id":"e6a83b0fec5e134c80401157fb09d32b","slug":"indian-kabaddi-team-women-trial-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय कबड्डी टीम (महिला वर्ग) का ट्रायल आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय कबड्डी टीम (महिला वर्ग) का ट्रायल आज से
अमर उजाला,लुधियाना।
Updated Sun, 10 Nov 2013 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीस नवंबर से होने वाली विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता में भारतीय कबड्डी टीम (महिला वर्ग) की सिलेक्शन के लिए ट्रायल 11 नवंबर से शुरू हो रहे है।
जबकि पीएयू के मैदान में चल रहे पुरुष के ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन भी सोमवार को ही किया जाएगा। इस संबंध में रविवार को पंजाब कबड्डी एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन एवं शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने मैदान में पहुंच कर ट्रायल का जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए। इस दौरान मलूका ने ग्रामीण स्तर पर बनी कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बैठक भी की। उन्होंने कहा कि कबड्डी के प्रोत्साहन के लिए सरकार हर संभव सहायता करने के लिए तैयार है।
बातचीत में मलूका ने कहा कि इस बार महिला वर्ग में कनाडा की टीम की बजाए कीनिया और अर्जेंटीना की टीमें भाग ले रही है।
ट्रायल के बाद पुरुष और महिला वर्ग में 12 नवंबर तक खिलाड़ियों को शार्ट लिस्ट कर लिया जाएगा।
मलूका के अनुसार इस बार प्रतियोगिता में महिला वर्ग के विजेता की ईनामी राशि को दोगुना (एक करोड़) किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान डॉप टेस्ट भी कराए जाएंगे। सरकार का मकसद खेलाें को नशा मुक्त करना है।