{"_id":"6193b14da969122c4507dfa3","slug":"income-tax-department-raid-in-sun-view-of-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: रविवार को सन व्यू में था सुखबीर बादल का डिनर, मंगलवार को आयकर विभाग ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: रविवार को सन व्यू में था सुखबीर बादल का डिनर, मंगलवार को आयकर विभाग ने दी दबिश
Wed, 17 Nov 2021 01:51 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:51 AM IST
सार
मनप्रीत अयाली का पुश्तैनी कृषि व रियल एस्टेट का कारोबार है। वे लुधियाना के पॉश एरिया में कई कॉलोनी काट कर बेच चुके है। रियल एस्टेट कारोबार में उनका एक अच्छा नाम है।
विज्ञापन
सन व्यू भी पहुंची आयकर विभाग की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय जांच एजेंसी की नजर पंजाब के सत्ताधारी और विपक्षी दलों के दिग्गज नेताओं पर टेढ़ी हो चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले सुखपाल सिंह खैहरा को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
मंगलवार को ही दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीमों ने शिअद सुप्रीमो सुखबीर बादल के करीबी विधायक मनप्रीत अयाली के ठिकानों पर दबिश दी। इसके अलावा सन व्यू में दबिश दी गई है। रविवार को ही सुखबीर बादल का सन व्यू में डिनर रखा गया था। मंगलवार की सुबह यहां पर आयकर विभाग की टीमें सर्च करने पहुंची।
विज्ञापन
विधायक अयाली के ओएसडी मनी शर्मा का कहना है कि कृषि कानूनों का पहले दिन से विरोध कर रहे हैं, इसलिए यह कार्रवाई की गई है। साल 1999 में भी आयकर विभाग ने ऐसी ही कार्रवाई की थी लेकिन उसमें उनके यहां से कुछ नहीं निकला था। इस बार भी कुछ यही होने वाला है।
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह अयाली साल 2012 के विधानसभा चुनाव में पहली बार शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर लुधियाना जिले की दाखा विधानसभा सीट से विधायक बने थे। साल 2014 लोकसभा चुनाव में अकाली दल ने लुधियाना से अयाली को चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन वह चुनाव जीत नहीं पाए।
साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भी अकाली दल ने दाखा सीट से टिकट दिया, इस बार आप प्रत्याशी एडवोकेट एचएस फूलका ने उन्हें हरा दिया था। विधायक फूलका के विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव में दोबारा अयाली को अकाली दल ने चुनाव मैदान उतारा। इस बार वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी संदीप संधू को हराकर दूसरी बार विधायक बने। अब आगामी विस चुनाव में अकाली दल ने फिर उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है।