{"_id":"6abe94be25cab785b00897e1","slug":"ai-to-transform-the-way-business-is-done-entrepreneurs-learn-the-mantras-of-automation-and-growth-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-118233-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: एआई से बदलेगा बिजनेस का अंदाज, उद्यमियों ने सीखे ऑटोमेशन और ग्रोथ के मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: एआई से बदलेगा बिजनेस का अंदाज, उद्यमियों ने सीखे ऑटोमेशन और ग्रोथ के मंत्र
Thu, 01 Oct 2026 10:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। सीआईसीयू बीएनजी ने सीआईसीयू कॉम्प्लेक्स में एआई इज चेंजिंग बिजनेस सत्र आयोजित किया, जिसमें उद्यमियों को एआई तकनीकों की जानकारी दी गई।
मुख्य वक्ता चैटप्रोज ने बताया कि एआई उद्योग और व्यापार को आधुनिक बना रहा है। एआई उपकरण व्यावसायिक प्रक्रियाओं, ग्राहक जुड़ाव और विपणन रणनीतियों को प्रभावी बनाते हैं। कुणाल प्रूथी ने एआई चैटबॉट, वॉइस एजेंट्स, सोशल मीडिया एजेंट्स, एआई अवतार और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग का प्रदर्शन किया। उन्होंने इन तकनीकों को व्यावसायिक कामकाज में शामिल करने का तरीका दिखाया। प्रूथी ने दोहराव वाले कार्यों को स्वचालित करने, उत्पादकता बढ़ाने, ग्राहक संबंध मजबूत करने और डेटा आधारित निर्णय लेने के लिए एआई अपनाने को समय की जरूरत बताया।
सीआईसीयू बीएनजी सदस्यों ने सत्र में भाग लिया और एआई के व्यावहारिक उपयोग पर चर्चा की। संगठन उद्यमियों को सशक्त बनाने, आपसी सहयोग बढ़ाने और नवाचार के लिए ऐसे सत्र आयोजित करता रहेगा।