{"_id":"6abe94247ee8dcce64057cad","slug":"case-registered-against-three-for-15-lakh-fraud-under-the-pretext-of-sending-a-person-to-canada-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-118235-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: कनाडा भेजने के नाम पर 15 लाख की ठगी, तीन पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: कनाडा भेजने के नाम पर 15 लाख की ठगी, तीन पर मामला दर्ज
Thu, 01 Oct 2026 10:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। लुधियाना पुलिस ने पीड़ित को कनाडा भेजने का झांसा देकर 15 लाख रुपये हड़पने के आरोप में तीन लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
थाना सराभा नगर पुलिस ने जालंधर के अमरीक नगर निवासी शिवम की शिकायत पर अभिषेक आहूजा, गुलशन आहूजा और सतीश बजाज के खिलाफ यह कार्रवाई की है। शिवम ने बताया कि आरोपियों ने उसे कनाडा का वीजा लगवाने और वहां भेजने के एवज में 15 लाख रुपये ऐंठ लिए। रकम वसूलने के बाद आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। जब शिवम ने अपने रुपये मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद थाना सराभा नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।