फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Husband-Wife died after snake bitten them in Tharike village of Ludhiana

Ludhiana: कमरे में सो रहे पति-पत्नी की सांप के काटने से मौत, साथ सो रहा मासूम बाल-बाल बचा

Mon, 03 Jul 2023 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Jul 2023 12:53 PM IST
सार

सुनील पासवान (40) और ललिता देवी (38) पिछले दो साल से डेयरी में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात दोनों डेयरी के नीचे वाले कमरे में सो रहे थे। साथ में उनका पांच साल का बच्चा भी सो रहा था। बाकी तीन बच्चे छत पर सोए थे। 

विज्ञापन
Husband-Wife died after snake bitten them in Tharike village of Ludhiana
लुधियाना में सांप काटने से पति-पत्नी की मौत

विस्तार

लुधियाना के थरीके गांव में रविवार देर रात डेयरी में सो रहे पति-पत्नी को सांप ने काट लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हुई। इस दौरान दंपती के साथ सो रहा छोटा बच्चा बाल-बाल बच गया। दंपती के तीन बच्चे छत पर सो रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी पर बवाल: सुखजिंदर रंधावा बोले-CM पर करूंगा मानहानि का केस, 55 लाख के खर्च के दावे को बताया गलत
विज्ञापन


मृतकों की पहचान बिहार निवासी सुशील कुमार और ललिता देवी के तौर पर हुई है। सुनील पासवान (40) और ललिता देवी (38) पिछले दो साल से डेयरी में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात दोनों डेयरी के नीचे वाले कमरे में सो रहे थे। साथ में उनका पांच साल का बच्चा भी सो रहा था। बाकी तीन बच्चे छत पर सोए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात सांप ने सुनील पासवान को काट लिया। इसके बाद उसकी पत्नी को भी सांप ने काटा। सांप के काटने पर ललिता जाग गई और सांप को देख लिया। सांप देखकर उसने शोर मचाया तो डेयरी संचालक और अन्य लोग वहां जमा हो गए। महिला ने बताया कि अंदर सांप आ गया है और उसके पति और उसे काट लिया है। इस पर डेयरी संचालक व अन्य लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed