फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Hearing news death young son Nurpurbedi mother coma

नूरपुरबेदी में इकलौते युवा बेटे की मौत की खबर सुनकर मां कोमा में गई

Sat, 09 Jan 2021 09:59 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Hearing news death young son Nurpurbedi mother coma
नूरपुरबेदी। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की शुक्रवार रात मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर उसकी मां की हालत बिगड़ गई। उसे स्थानीय अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। कोमा में जाने के कारण पीजीआई से उसे घर भेज दिया गया है। मृतक की पहचान हलवाई का काम करने वाले गांव सस्कौर निवासी अश्वनी कुमार पुत्र कमल कुमार के रूप में हुई है। वह दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढे़ आठ बजे मैं और मेरा भतीजा अश्वनी कुमार (35) नूरपुरबेदी से अपने गांव सस्कौर अपनी-अपनी बाइक पर जा रहे थे। मेरा भतीजा आगे था और मैं उसे पीछे था। गाव लखनों में सफेद रंग की होंडा सिटी कार चालक ने मेरे भतीजे अश्वनी कुमार की बाइक में टक्कर मारी और फरार हो गया। घायल अश्वनी कुमार को वह सरकारी अस्पताल आनंदपुर साहिब ले गए। वहां डाक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई राम कुमार ने बताया कि होंडा सिटी कार का पता चल गया है और उसके अज्ञात चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घर वालों को शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिली। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर अश्वनी की मां सरोज कुमारी की हालत खराब हो गई। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां सरोज कुमारी कोमा में चली गईं। इसके बाद पीजीआई के डाक्टरों उन्हें वापस घर भेज दिया। मृतक अश्वनी कुमार का विवाह करीब दो वर्ष पहले हुआ था और उसका छह माह एक बेटा है। वह दो बहनों का एकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में तीन मौतों से सहमा गांव सस्कौर
एक सप्ताह में यह तीसरे नौजवान की मौत होने जाने से गांववासी सहमे हैं। गाव के एक नौजवान की अमेरिका में हुए हादसे में मौत हो गई। उसका शव अभी तक गांव नहीं पहुंचा है। वहीं गत दिवस एक युवती की मौत हो गई थी। शुक्रवार की रात अश्वनी की मौत होने गांव के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed