फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   health aap, injuction, ludhiana

लुधियाना में देश का पहला टीकाकरण ऐप लांच

Sun, 28 Feb 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 28 Feb 2016 03:46 PM IST
विज्ञापन
health aap, injuction, ludhiana
प्रदेश के हर जिले में बच्चों के टीकाकरण का मोबाइल ऐप शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


ऐप 16 साल की उम्र तक अनिवार्य टीका लगाने को लेकर रिमाइंडर देगा। यह जानकारी पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने दी। बादल ने लुधियाना में ऐेसा ही ऐप लांच किया। सुखबीर ने बताया कि यह अपनी किस्म का पहला ऐप है। हिंदी, पंजाबी एवं इंग्लिश भाषाओं में बना यह ऐप टीकाकरण मुहिम में बड़ा सहायक होगा। इस ऐप को जीरो वन सिनर्जी कंपनी के प्रीत चंडोक और उनकी टीम ने कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत तैयार किया है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

यह सुविधा पूरी तरह से मुफ्त है। विदेशों में इस तरह के ऐप का उपयोग करने के लिए ग्राहक को खर्च करना पड़ता है। एक बार डाउनलोड करने के बाद इस ऐप को चलाने के लिए इंटरनेट की जरूरत भी नहीं पड़ती। इसमें बच्चे की जन्म की तारीख भरने पर 16 साल की उम्र तक अनिवार्य टीके, विटामिन की पूरी सूची फीड हो जाएगी और हर टीके से पहले तीन-तीन रिमाइंडर सेट हो जाएंगे। टीकाकरण के लिए कौन सा प्राथमिक सेहत केंद्र नजदीक है इसकी जानकारी और नजदीक का रास्ता भी इस ऐप से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed