फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Hand grenade case: Remand of accused extended by three days

हैंड ग्रेनेड मामला : आरोपियों का रिमांड तीन दिन बढ़ा

Sun, 02 Nov 2025 09:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 02 Nov 2025 09:48 PM IST
विज्ञापन
Hand grenade case: Remand of accused extended by three days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किए गए कुलदीप सिंह, परविंदर सिंह और रमनीक का छह दिन का रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें रविवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उनका तीन दिन का रिमांड बढ़ा दिया है।

इस पूरे मामले के तार अजय मलयेशिया से जुड़ रहे हैं। पुलिस को उसके उसके भाई और उसके बुआ के बेटे के बारे में पता चला। पुलिस ने अजय के भाई विजय और उसके बुआ के बेटे करणवीर को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस को उन्हीं से अजय का फोटो भी मिला है। अजय के बारे में पूरी जानकारी जुटाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने उसके कई रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। उनके सभी के मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। सूत्रों के अनुसार अजय लुधियाना में धमाका करने की साजिश रच रहा था। वह छठ पूजा स्थल को निशाना बनाना चाहता था। सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान का रहने वाला अजय मलयेशिया में रहकर पंजाब के अपराधियों और ड्रग तस्करों के संपर्क में था। अजय ने मुक्तसर जेल में बंद दो कैदी रमनीक सिंह उर्फ अमरीक और परविंदर सिंह उर्फ चिड़ी को अमृतसर से हैंड ग्रेनेड लाकर लुधियाना में लाने का काम सौंपा। उनके कहने पर कुलदीप सिंह और शेखर सिंह ग्रेनेड लेकर लुधियाना पहुंचे थे। शिवपुरी चौक के पास शेखर तो भाग गया लेकिन कुलदीप ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया था। बाद में पुलिस ने रमनीक और परविंदर को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed