फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Grabbed Rs 20 lakh as earnest money through land deal, case registered

Ludhiana News: जमीन का सौदा कर बयाने के 20 लाख रुपये हड़पे, मामला दर्ज

Sat, 14 Sep 2024 03:38 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 14 Sep 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Grabbed Rs 20 lakh as earnest money through land deal, case registered
मां के साइन करवाने के बहाने पीड़ित से असली इकरारनामा भी किया हासिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। गांव डागिया निवासी एक शातिर ने अपनी मां के नाम जमीन का सौदा कर बयाने के साढ़े 32 लाख रुपये में से 20 लाख रुपये हड़प लिए। बीमार मां के साइन करवाने की बात कहकर आरोपी ने पीड़ित से असली इकरारनामा भी हासिल कर लिया। पुलिस ने गांव इस्सेवाल निवासी राजवीर सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव डागिया निवासी रछपाल सिंह के रूप में हुई है।

थाना हठूर के एएसआई मनोहर लाल ने बताया कि राजवीर सिंह ने बताया कि उसने आरोपी से जमीन का सौदा कर साढ़े 32 लाख का इकरारनामा बनाकर 20 लाख रुपये बयाने के तौर पर ले लिए। रछपाल ने कहा कि उसकी मां की तबीयत खराब है। उसके साइन करवाने के बाद बाकी के साढ़े 12 लाख रुपये ले लेगा। कहा कि उसकी मां तो आ नहीं सकती, वह उसे असली इकरारनामा दे तो वह घर जाकर मां के साइन करवाकर कागज वापस कर देगा। विश्वास कर उन्होंने कागज आरोपी को दे दिया, लेकिन आरोपी काफी समय बाद भी वापस नहीं आया। उनके घर गए तो आरोपी ने बहानेबाजी कर उन्हें गुमराह किया। रजिस्ट्री के समय वह मुकर गया। आरोपी ने न उसे जमीन दी और न पैसे लौटाए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed