फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   got job accused started drug smuggling in Ludhiana controlled heroin

लुधियाना में नौकरी गई तो आरोपी करने लगा नशा तस्करी, 20 ग्राम हेरोइन सहित काबू

Wed, 10 Feb 2021 09:20 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
got job accused started drug smuggling in Ludhiana controlled heroin
लुधियाना। कोरोना काल के चलते लगे लॉकडाउन में नौकरी जाने के बाद नौजवान ने नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बीस ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में डाबा रोड ग्यासपुरा स्थित पाखर कालोनी निवासी रौनक सिंह उर्फ रिंकू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स विभाग के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नशा तस्करी का आदी है और इस समय नशे की सप्लाई के लिए जैता सिंह चौक के पास खड़ा है। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर हेरोइन बरामद कर ली। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी निजी बीमा कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन में उसकी नौकरी चली गई थी। जिसके बाद वह फ्री हो गया था। उसे कोई काम धंधा नहीं मिल रहा था, जिसके बाद उसने नशा तस्करी शुरू कर दी, ताकि जल्दी पैसा कमा सके। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह किस व्यक्ति से नशा लाकर आगे किन लोगों को सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed