फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   gherav, powercom office gherav in ludhiana, ludhiana protest

गुस्साए उद्यमियों ने घेरा पावरकॉम दफ्तर 

Fri, 10 Jun 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 10 Jun 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
gherav, powercom office gherav in ludhiana, ludhiana protest
लुधियाना में पावर कॉम के सीएमडी केडी चौधरी से मीटिंग करते स्माल स्केल के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जनता नगर स्मॉल स्केल मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन और अपैरल मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के बैनर तले डिमांड नोटिस जारी न होने से गुस्साए उद्यमियों ने शुक्रवार को पावरकॉम चीफ दफ्तर के सामने डेरा जमा लिया। उद्यमी पावरकॉम के सीएमडी केडी चौधरी से मुलाकात करने की मांग पर अड़े रहे। 
विज्ञापन


विवाद के बाद उद्यमी सीएमडी से मिले और मिक्स लैंड एरिया व रिहायशी इलाकों में बिजली के कनेक्शन देने के लिए डिमांड नोटिस जारी न करने पर नाराजगी जताई। इस पर चौधरी ने कुछ क्लेरिफिकेशन दूर करने के लिए दो दिन का वक्त मांगा। उद्यमियों ने साफ किया कि यदि 15 जून तक नोटिस जारी न किए गए तो 16 जून को सेंट्रल जोन के चीफ इंजीनियर के दफ्तर का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


ठुकराल ने कहा कि सरकार के आदेशों के बावजूद पावरकॉम डिमांड नोटिस जारी नहीं कर रहा है। इससे उद्यमियों में रोष बढ़ रहा है। ठुकराल ने सीएमडी चौधरी को इस बाबत सरकार की ओर से जारी पत्र भी दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर अपैरल मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के महासचिव अतुल सग्गड़ का कहना है कि उद्यमियों ने कनेक्शन के लिए दस्तावेजों के साथ हजारों रुपये की अग्रिम फीस भी जमा करा रखी है। बावजूद इसके कनेक्शन जारी करने के लिए डिमांड नोटिस जारी नहीं किए जा रहे। इससे साफ है कि पावरकॉम की मंशा सही नहीं है। इस अवसर पर सविंदर सिंह, हरजीत सिंह, परमिंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, संदीप सालवान, दिनेश बेरी, गंगा राम, कुलदीप सिंह, सुखचैन सिंह और मुनीष कौड़ा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed