{"_id":"645fca931541f25c0d036496","slug":"gas-leak-accident-tribute-meeting-today-relatives-of-the-deceased-expressed-objection-ludhiana-news-c-16-1-140137-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस लीक हादसा : श्रद्धाजंलि सभा आज, मृतकों के परिजनों ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस लीक हादसा : श्रद्धाजंलि सभा आज, मृतकों के परिजनों ने जताई आपत्ति
Sat, 13 May 2023 11:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 13 May 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मारे गए सौरव के भाई गौरव बोले, कुछ लोग कर रहे हादसे पर सियासत
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। ग्यासपुरा में सीवरेज की गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत के बाद मृतकों के परिजनों ने गरूड़ पुराण का पाठ कर आत्मिक शांति का भोग डाल दिया, लेकिन इलाके में कुछ राजनीतिक लोगों द्वारा 14 मई को सितारा पैलेस ग्राउंड में सुबह 10 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है।
शोकसभा से पहले मृतकों के परिजनों ने श्रद्धांजलि सभा के आयोजन पर नाराजगी जता दी है। हादसे में अपने भाई सौरव को खो चुके गौरव यादव ने आरोप लगाया कि रविवार को भाजपा नेता चंद्र भान चौहान, सुरेश अग्रवाल कुछ अन्य नेता गैस लीक हादसे में जान गवां चुके लोगों की याद में शोकसभा आयोजित करने जा रहे हैं। इसके कार्ड छापकर वितरित कर दिए हैं। गौरव ने आरोप लगाया कि यह लोग हादसे पर राजनीति कर रहे हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों गैस लीक हादसे में जान गवां चुके लोगों की आत्मिक शांति के लिए परिवार द्वारा गरूड़ पुराण का पाठ का भोग डाला जा चुका है। ऐसे में दूसरी बार शोकसभा नहीं की जा सकती, यह रस्म के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि गैस लीक हादसे में मृतकों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए, न ही सभा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच चल रही है। हादसे की अभी तक रिपोर्ट नहीं आई, न ही हादसे के लिए जिम्मेदार आरोपियों को सजा दी गई है। यदि उक्त नेताओं ने कुछ करना है तो वह मृतकों के परिजनों की मदद और इंसाफ दिलाने के लिए काम करें।