{"_id":"573750344f1c1be37291a3bd","slug":"garbage-protest-against-garbage-plant-in-bhatinda-bhatinda-garbage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ेदान से उठने वाली दुर्गंध ने किया जीना मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ेदान से उठने वाली दुर्गंध ने किया जीना मुहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 14 May 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
मानसा रोड स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट (कूड़ा डंप) के खिलाफ लोगों का गुस्सा फिर फूटने लगा है। प्लांट के आसपास स्थित इलाकों के लोगों ने कूड़ा डंप हटाओ एक्शन कमेटी के नेतृत्व में शनिवार को रोष मार्च निकाला।
इसके साथ ही कमेटी ने जिला प्रशासन को एक पत्र लिखकर मसले का उचित समाधान करने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर संघर्ष को तेज करने की चेतावनी भी दी। साथ ही कमेटी ने स्थानीय विधायक सरूप चंद सिंगला को पत्र लिखकर लोगों का साथ देने व अपना बनता फर्ज अदा करने की गुहार लगाई।
कमेटी के कनवीनर जीत सिंह जोशी, विक्रम सिंह, पूर्व कैप्टन मल्ल सिंह, बलविंदर वालिया, भरपूर सिंह, मोदन सिंह मान, रणजीत सिंह जलाल, सुखदेव सिंह गिल ने कहा कि दो माह तक वेस्ट प्लांट को बंद करने और सुगंधित पदार्थों का छिड़काव करने के बावजूद उक्त प्लांट से उठने वाली बदबू ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है। आसपास की 14 कालोनियों के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
डीसी को सौंपे मांगपत्र में कमेटी सदस्यों ने बताया कि कमेटी ने दो माह तक प्लांट बंद रखकर बदबू का उचित समाधान करने की कार्रवाई का कोई विरोध नहीं किया क्योंकि कमेटी को उम्मीद थी कि लोगों को कुछ राहत मिलेगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इस दौरान अकाली नेता दलजीत सिंह बराड़, राजविंदर सिंह सिद्धू पार्षद, सोहन सिंह जवंधा, गुरचरन सिंह सिद्धू, रूप सिंह उपस्थित थे।