फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   gangster rocky murder case, facebook status update case in bhatinda, bhatinda case

गैंगस्टर रॉकी हत्याकांड : एडीजीपी (जेल) बोले, बाहर से हो रही फोटो अपलोड

Mon, 02 May 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Mon, 02 May 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
gangster rocky murder case, facebook status update case in bhatinda, bhatinda case
फेसबुक - फोटो : demo
गैंगस्टर रॉकी हत्याकांड के बाद फेसबुक पर अपडेट किए स्टेटस के बाद पंजाब पुलिस सतर्क हो गई है। एडीजीपी (जेल) एमके तिवाड़ी ने कहा कि वे जेल से फेसबुक अपडेट करने वाले कैदियों और हवालातियों के मोबाइल नंबर ट्रेस कर रहे हैं। अगर अधिकारियों की सहायता से जेल में बंद कोई भी गैंगस्टर मोबाइल का उपयोग करता पकड़ा जाता है तो ऐसे जेल अधिकारी या कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हो सकता है जेल की फोटो कोई बाहर से भी अपलोड कर रहा हो। वहीं जब एडीजीपी से पूछा गया कि जेल की लाइव तस्वीरें बाहर से कैसे अपडेट हो सकती हैं, उन्होंने यह कहकर फोन रख दिया कि वे इस मामले की गहराई से जांच करवा रहे हैं। 
विज्ञापन


नाभा जेल में बंद गैंगस्टर विक्की गोंडर की ओर से बठिंडा के एसएसपी स्वपन शर्मा पर रॉकी से नजदीकी संबंध होने के आरोप लगाए गए थे। इस बारे में एसएसपी स्वपन शर्मा का कहना है कि उनका गैंगस्टर रॉकी से कोई संबंध नहीं है। हां, वे कुछ दिन पहले उक्त गैंगस्टर को पूछताछ के लिए सीआईए स्टाफ बठिंडा में लेकर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं परवाणू में मारे गए गैंगस्टर जसविंदर सिंह उर्फ रॉकी के मामले में हिमाचल पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हिमाचल पुलिस का मानना है कि पंजाब की जेलों में बंद कैदी मोबाइल का उपयोग कर अपना गैंग चला रहे हैं। रॉकी की हत्या के मामले में भी पंजाब की जेलों में बंद गैंगस्टरों ने अपने गैंग के अन्य साथियों से संपर्क कर उक्त घटना को अंजाम दिया है।  

हिमाचल प्रदेश के परवाणू के डीएसपी प्रमोद चौहान का कहना है कि इस वारदात के बाद जिन कैदियों ने पंजाब की जेल सेे अपनी फेसबुक को अपडेट किया था, उसके बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने संदेह जताते हुए कहा कि रॉकी हत्या मामले में भी हो सकता है कि जेल से ही उक्त गैंग को अपडेट किया गया हो।

उनका कहना था कि उन्होंने वारदात के समय उपयोग की गई मोटरसाइकिल के बारे में पता लगा लिया गया है। जल्द ही उसको बरामद कर लिया जाएगा। डीएसपी चौहान का कहना था कि जयपाल और तीर्थ की पहचान हो चुकी है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्योंकि पुलिस ने विशेष टीमें बनाकर पंजाब और हरियाणा में उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। 


गौर हो कि इस संबंधी गैंगस्टर विकी गोंडर ने जेल से अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा था ‘नाले इक गल होर एसएसपी बठिंडा स्वपन शर्मा सीआईए स्टाफ बठिंडा च मैनू केंहदा सी मिट्टी विच लेट पर मैं रॉकी के यार स्वपन शर्मा नू किहा सी कि मैं दसू जदों रोकी नू मिट्टी दे विच लिटाया, आह हूंदा असली लिटाना एसएसपी सवपन शर्मा जी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed