फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Gangster on hunger strike in Central Jail of Bathinda

Ludhiana News: जेल के हाई सुरक्षा जोन की बैरक में टीवी लगाने के लिए गैंगस्टर तीन दिन से भूख हड़ताल पर परिजनों को मुलाकात में कैदियों ने बताई समस्या, जेल अधिकारी बोले- उच्च अधिकारी लेंगे निर्णय

Sat, 13 May 2023 06:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 13 May 2023 06:06 PM IST
विज्ञापन
Gangster on hunger strike in Central Jail of Bathinda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा। केंद्रीय जेल के हाई सुरक्षा जाने में बंद करीब 25 गैंगस्टर अपनी बैरक में टीवी लगाने की मांग के लिए पिछले तीन दिन से भूख हड़ताल पर हैं। इनमें नाभा जेल ब्रेक मामले में नामजद आरोपियों समेत अन्य गैंगस्टर शामिल हैं। इन गैंगस्टरों ने बीते तीन दिनों से कुछ नहीं खाया है। इसका कारण जेल प्रबंधन की ओर से कैदियों की मांग पूरी न करना है। बताया जा रहा है कि हाई सुरक्षा जोन में मनोरंजन का कोई साधन न होने के कारण कैदी मानसिक तनाव में जा रहे हैं।
जेल के हाई सुरक्षा जाेन की एक बैरक में बंद गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह के पिता जगीर सिंह सेखों ने बताया कि उनकी बेटे से फोन पर बात हुई। बेटे ने बताया कि सुबह से रात तक जेल प्रबंधन की ओर से कोई सुविधा नहीं दी जाती। उसे एवं उसके साथियों ने जेल अधिकारियों से टीवी की व्यवस्था करने के बारे में कहा, लेकिन जेल में हाई सिक्योरिटी होने के चलते उनकी सुनवाई नहीं की जा रही। जगीर सिंह ने बताया कि उसके बेटे एवं उसके साथियों ने जेल अधिकारियों से अपने खर्च पर टीवी लगाने की मंजूरी मांगी है। यह भी कहा कि यदि किसी कैदी द्वारा इस सुविधा का दुरुपयोग किया जाए तो तुरंत सुविधा वापस ले ली जाए।
विज्ञापन


फिरोजपुर जेल में है टीवी
गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह के पिता जगीर सिंह ने बताया कि उन्हें बेटे से पता लगा है कि फिरोजपुर जेल में टेलीविजन की व्यवस्था है। इससे वहां जेल में बंद कैदियों का टाइम पास हो जाता है। लेकिन बठिंडा की हाई सिक्योरिटी जेल में ऐसी कोई व्यवस्था न होने से उनका बेटा और अन्य कैदी परेशानी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब सरकार से मांग पूरी करने की गुहार
गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह के पिता जगीर सिंह ने बताया कि उसके बेटे समेत अन्य साथी बीते 3 दिन से भूख हड़ताल पर होने के चलते चिंतित हैं। इस कारण उन्होंने भी पंजाब सरकार और जेल प्रबंधन से कैदियों की बैरक में टीवी लगवाने की गुहार लगाई है, ताकि उनका बेटा और उसके साथी भूख हड़ताल खत्म कर दें। जगीर सिंह ने बताया कि कैदियों को फोन पर परिवार से बात करने को मिलने वाले समय में उनकी बेटे से बात हुई। उसने बताया कि वे सभी बीते तीन दिन से भूख हड़ताल पर हैं। इस संबंधी जेल प्रवक्ता का कहना था कि इस मांग पर जेल विभाग के बड़े अधिकारियों का अंतिम निर्णय मान्य होगा। इस बारे में वो निचले स्तर पर कुछ नहीं कह पाएगें।


एंटरटेनमेंट का साधन न होने से गैंगस्टर कर रहे घुटन महसूस
हाई सुरक्षा जोन होने के कारण बैरक में टीवी न होने के बाद इस जोन में एंटरटेनमेंट के लिए कोई भी साधन नहीं है। जिसके चलते जोन में बंद गैंगस्टर लगातार घुटन महसूस कर रहे है। पता चला है कि कुछ गैंगस्टरों ने जेल से फोन पर अपने परिजनों को बताया है कि बैरक में टीवी न होने के चलते वो मानसिक तनाव में जा रहे हैं। जिसके चलते उनको घुटन महसूस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed