फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Gambling den was built by taking house on rent, five arrested

Ludhiana News: किराए पर घर लेकर बना रखा था जुए का अड्डा, पांच गिरफ्तार

Fri, 08 Sep 2023 09:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 08 Sep 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Gambling den was built by taking house on rent, five arrested
आरोपियों के कब्जे से 58 हजार रुपये की नकदी भी बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। दिवाली के त्योहार के नजदीक आते ही जुआ खेलने वाले लोगों ने अपने लिए साॅफ्ट जगह ढूंढनी शुरू कर दी है, लेकिन फिर भी किसी न किसी तरीके पुलिस के पास सूचना पहुंच जाती है और कार्रवाई लगातार जारी है। महानगर में कई ऐसे जुए के अड्डे हैं जहां तक पुलिस की पहुंच भी नहीं होती। थाना हैबोवाल पुलिस ने किराए पर घर लेकर जुए का अड्डा बनाकर ताश खेलने वाले पांच आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 58 हजार रुपये के करीब की नकदी बरामद की है।
इस मामले में पुलिस ने गुरु अर्जुन देव नगर निवासी टहल सिंह, हैबोवाल के हरि सिंह नगर निवासी गौरव, गिल चौक प्रीत नगर निवासी बाबित, टिब्बा रोड स्थित गोपाल नगर निवासी जोगिंदर पाल और गांव भामियां के रहने वाले सिमरनजीत सिंह के खिलाफ गैंब्लिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जुआ खेलने के आदी हैं और उन्होंने हरि सिंह नगर इलाके में एक घर किराए पर लिया है और आरोपी वहां जुआ खेलते हैं। आरोपी अलग-अलग एरिया के रहने वाले हैं और हैबोवाल हरि सिंह नगर में जुआ खेलने के लिए इकट्ठा होते हैं। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घर पर दबिश दी और आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्तों के साथ-साथ 58 हजार रुपये करीब की नकदी भी बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि उनके साथ और कौन लोग जुआ खेलने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed