{"_id":"f0021adc86cea5ed00b09b82cfd712da","slug":"fraudulent-documents-court-arrest-woman-mansa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में फर्जी दस्तावेज पेश कर महिला की जमानत कराने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में फर्जी दस्तावेज पेश कर महिला की जमानत कराने वाला गिरफ्तार
मानसा।
Updated Tue, 21 Jan 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुक्की तस्करी के एक मामले में आरोपी महिला की जमानत के लिए अदालत में जमीन के फर्जी कागज पेश करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना सिटी-2 की पुलिस की ओर से दर्ज किए गए इस मुकदमे के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
आठ अगस्त 2008 को थाना बोहा की पुलिस ने मध्य प्रदेश निवासी महिला बन्नी बाई पत्नी सेठी को भुक्की समेत काबू किया गया था। जब यह महिला जेल में थी तो नंगल कला, हाल आबाद वार्ड नंबर-7 मानसा निवासी बलदेव सिंह ने अपनी जमीन के दस्तावेजों को कोर्ट में पेश कर उसकी जमानत कराई।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेज फर्जी हैं। इस लिए अदालत के आदेश पर थाना सिटी 2 मानसा की पुलिस ने बलदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी बलदेव सिंह का कहना है कि जिन दस्तावेजों को उसने कोर्ट में पेश किया था, उससे संबंधित जमीन पूर्व में उसी के नाम दर्ज थी।
वर्ष 1991 में जब वह एक कत्ल के केस में जेल चला गया तो कुछ व्यक्तियों ने उसकी जमीन का इंतकाल तोड़वा दिया और वह जेल में होने के कारण उसकी पैरवी नहीं कर सका। उसने कहा कि यह मामला भी अदालत में लंबित है।