{"_id":"62d1a595e4bbdb4f676b0d09","slug":"four-arrested-including-three-smugglers-from-madhya-pradesh-with-three-kg-of-opium-ludhiana-news-pkl456678754","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किलो अफीम के साथ मध्यप्रदेश के तीन तस्कर सहित चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन किलो अफीम के साथ मध्यप्रदेश के तीन तस्कर सहित चार गिरफ्तार
विज्ञापन
लुधियाना। मध्यप्रदेश के अलग अलह हिस्सों से अफीम की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले मध्यप्रदेश के तीन तस्करों सहित चार आरोपियों को कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को दाना मंडी के पास काउंटर इंटेलिजेंस के इनपुट्स के बाद गुप्त सूचना के आधार पर कार में जाते हुए गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन किलो अफीम बरामद की है। इसके साथ साथ पुलिस ने 25 हजार रुपये की ड्रग मनी और तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली कार भी बरामद की है। इस मामले में थाना डिविजन छह पुलिस ने मध्यप्रदेश के नीमच निवासी जतिंदर सिंह, इंद्र सिंह, अवतार सिंह और महानगर के मोहल्ला साहिब ज्यादा अजीत सिंह नगर निवासी दविंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स विभाग और काउंटर इंटेलिजेंस के पास गुप्त सूचना थी कि मध्यप्रदेश की गाड़ी नंबर में वहां के तीन तस्कर महानगर के एक व्यक्ति के साथ मिल नशा तस्करी करने आने वाले हैं। आरोपियों के पास भारी मात्रा में अफीम है, जो उन्होंने लुधियाना में किसी को देनी है। सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी मध्यप्रदेश के अलग अलग इलाकों से अफीम लाकर महानगर में सप्लाई करने के लिए आए थे। वहीं अन्य मामले में पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एंटी नार्कोटिक्स विभाग की टीम ने दाखा के गांव इस्सेवाल निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ बब्लू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आधा किलो अफीम बरामद की है।