{"_id":"6b014ce0e42af52cfc0e9d5e","slug":"fortuner-snatched-from-sarpanch-in-raikot-2026-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायकोट में बुजुर्ग सरपंच से फॉर्च्यूनर लूटी: चार बदमाशों ने रास्ते में घेरा, चार घंटे पैदल चलकर गांव पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायकोट में बुजुर्ग सरपंच से फॉर्च्यूनर लूटी: चार बदमाशों ने रास्ते में घेरा, चार घंटे पैदल चलकर गांव पहुंचे
Sat, 21 Nov 2026 01:25 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
Published by: Nivedita
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:25 PM IST
सार
पीड़ित पूर्व सरपंच रणजोध सिंह तलवंडी अकाली दल और कांग्रेस में रह चुके हैं। वह 1997 के दौरान रायकोट में तत्कालीन विधायक हरमोहिंदर सिंह प्रधान के साथ कांग्रेस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। वह दिवंगत मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और बेअंत सिंह के भी करीबी थे। लंबे समय तक विदेश में रहने के बाद पिछले कुछ वर्षों से वह दोबारा अपने गांव तलवंडी राय में परिवार के साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन
पीड़ित
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के रायकोट इलाके में स्कॉर्पियो सवार चार बदमाशों ने एनआरआई और गांव तलवंडी राय के पूर्व सरपंच रणजोध सिंह तलवंडी की फॉर्च्यूनर कार को बीच रास्ते में घेरकर लूट लिया। बदमाशों ने बुजुर्ग को जबरन कार से नीचे उतारा और सुनसान खेतों में अकेला छोड़कर उनकी गाड़ी लेकर फरार हो गए।
वारदात के बाद पीड़ित करीब तीन किलोमीटर का रास्ता पैदल तय करके किसी तरह गांव बुर्ज हरी सिंह पहुंचे। पुलिस को दी शिकायत में रणजोध सिंह तलवंडी ने बताया कि वह परिवार के सदस्यों को गांव जौहलां में रिश्तेदारी में छोड़कर अकेले अपने गांव लौट रहे थे। रात को उन्होंने रायकोट के एक ढाबे पर खाना खाया और करीब 10 बजे फॉर्च्यूनर से वाया बुर्ज हरी सिंह गांव तलवंडी राय के लिए रवाना हुए।
इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार चार बदमाश उनका पीछा करने लगे। रणजोध सिंह ने बताया कि पीछे आ रही स्कॉर्पियो को रास्ता देने के लिए उन्होंने अपनी फॉर्च्यूनर की रफ्तार धीमी कर गाड़ी सड़क किनारे कर ली। इसी मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने अपनी स्कॉर्पियो आगे लगाकर उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
चारों बदमाशों ने उन्हें जबरन गाड़ी से नीचे खींच लिया। इस दौरान उनके हाथ की उंगलियों में चोटें भी आईं। रणजोध सिंह के मुताबिक, बदमाशों ने कहा कि वे उनकी कार लूटने आए हैं। अपनी जान को खतरा भांपते हुए उन्होंने विरोध नहीं किया और जैसा बदमाश कहते रहे, वैसा ही करते गए। इसके बाद दो बदमाश उनकी फॉर्च्यूनर लेकर और बाकी दो स्कॉर्पियो में सवार होकर फरार हो गए।

Trending Videos
तीन किलोमीटर पैदल चले
फॉर्च्यूनर लूटे जाने के बाद रणजोध सिंह सुनसान खेतों में अकेले रह गए। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और पैदल ही गांव की ओर चल पड़े। करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में उन्हें लगभग चार घंटे लग गए। रात करीब साढ़े 12 से एक बजे के बीच वह गांव बुर्ज हरी सिंह पहुंचे। लेकिन यहां भी उन्हें तत्काल मदद नहीं मिल सकी। आधी रात को एक अनजान बुजुर्ग को गांव में घूमते देखकर लोग सहम गए और कई घरों की बत्तियां तक बुझा दी गईं।
आखिरकार एक युवक ने हिम्मत दिखाई। उसने बाइक पर रणजोध सिंह के पास पहुंचकर उनका नाम-पता पूछा और पहचान होने के बाद उन्हें गांव तलवंडी राय पहुंचाया। घर पहुंचकर रणजोध सिंह ने परिजनों को पूरी वारदात बताई।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
घटना की सूचना रात करीब ढाई बजे रायकोट पुलिस को दी गई। शिकायत मिलने पर थाना सदर रायकोट के प्रभारी हीरा सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि कई सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध स्कॉर्पियो और लूटी गई फॉर्च्यूनर दिखाई दी हैं। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लुधियाना ग्रामीण के एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता खुद मामले की जांच की निगरानी कर रहे हैं। आरोपियों की तलाश के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया है।
डीएसपी रायकोट मुराद जसवीर सिंह गिल और थाना सदर रायकोट के प्रभारी हीरा सिंह के अनुसार, आरोपियों तक पहुंचने के लिए साइबर सेल और फॉरेंसिक टीमों की मदद ली जा रही है। मोबाइल फोन लोकेशन और डंप डाटा की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर लूटी गई फॉर्च्यूनर बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं, पुलिस को शक है कि कार किसी गैंग द्वारा वारदात करने के लिए लूटी हो सकती है, इसलिए पूरे पंजाब में सभी पुलिस जिलों को अलर्ट भेजा गया है ।
रायकोट में लगातार सामने आ रही लूटपाट की घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व सरपंच से फॉर्च्यूनर लूटने की घटना से महज दो दिन पहले लुधियाना रोड पर अज्ञात युवकों ने एक महिला का पर्स छीन लिया था। वहीं जगरांव में नकली खिलौना पिस्तौल से दो दुकानदार लूट लिए ।
दिवाली की रात हथियारबंद युवकों ने एक प्रवासी मजदूर के साथ मारपीट कर उससे करीब 10 से 12 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। अब एनआरआई पूर्व सरपंच को निशाना बनाकर उनकी महंगी एसयूवी लूट लिए जाने से इलाके के लोगों में दहशत है।
वारदात के बाद रणजोध सिंह ने कहा कि उन्होंने वर्ष 1980 के बाद पंजाब में आतंकवाद के दौर को भी देखा और उस समय भी डटकर परिस्थितियों का सामना किया। उन्होंने करीब पांच साल पहले फॉर्च्यूनर कार 16 लाख रुपये में खरीदी थी, जिसे बदमाश लूटकर ले गए।
आधी रात को थाना सुधार पहुंचे डॉ. अंकुर गुप्ता
रायकोट और जगरांव इलाके में लगातार सामने आ रही लूटपाट, छीना-झपटी और वाहन लूट की संगीन वारदातों ने ग्रामीण पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। शुक्रवार देर रात एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता मुल्लांपुर के डीएसपी करण संधू के साथ थाना सुधार पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले थाने की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रात के सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली। इसके बाद नाइट डोमिनेशन के तहत तैनात पेट्रोलिंग टीमों को विशेष रूप से ब्रीफ किया।
एसएसपी ने निर्देश दिए कि रात के समय पुलिस की मौजूदगी केवल कागजों और रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि सड़कों पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए। नाकों से गुजरने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जाए। किसी भी संदिग्ध वाहन को बिना चेकिंग आगे न जाने दिया जाए और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, पते तथा गतिविधियों का पूरी तरह वेरिफिकेशन किया जाए।
एसएसपी ने थाना सुधार में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली भी जांची। इसके अलावा थाने में पिछले कुछ दिनों के दौरान प्राप्त शिकायतों से संबंधित रजिस्टर का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। थाने के सुरक्षा प्रबंधों और पुलिस की कार्यप्रणाली का जायजा लेने के बाद एसएसपी जगराओं के लिए रवाना हो गए।