फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Former DGP Siddharth Chattopadhyay son car accident in Ludhiana

Punjab: लुधियाना में पूर्व DGP सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के बेटे की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचा सिद्धांत

Sun, 09 Nov 2025 03:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 09 Nov 2025 03:39 PM IST
सार

लुधियाना में पंजाब के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के बेटे की कार हादसे का शिकार हो गई। सिद्धांत चट्टोपाध्याय की कार को दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में सिद्धांत और परिवार के लोग बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
Former DGP Siddharth Chattopadhyay son car accident in Ludhiana
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में राज्य के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के बेटे सिद्धांत चट्टोपाध्याय की कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। लुधियाना के दंडी स्वामी चौक के पास तेज रफ्तार कार ने सिद्धांत चट्टोपाध्याय की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह बाल बाल बच गया। 

विज्ञापन


जिस समय यह हादसा हुआ उस समय सिद्धांत चट्टोपाध्याय की कार में उनके साथ परिवारिक सदस्य भी थे, वह भी बाल बाल बच गए। आरोपी कार चालक पुलिस के आने से पहले अपनी गाड़ी वहीं छोड़ कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद सिद्धांत की शिकायत पर आरोपी दिवांश खन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की कार को जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


सिद्धांत चट्टोपाध्याय ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में दंडी स्वामी रोड की तरफ जा रहे थे। चौक के पास ही पीछे से आई तेजरफ्तार आई-10 कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर से उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। कार का बोनट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में बैठे परिजनों के भी चोट आई। जिनका प्राथमिक उपचार करवाया गया है। आरोपी वाहन चालक वाहन छोड़ कर फ्रार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed