{"_id":"2499a19c2f8870c07cc09ae25a826ef5","slug":"fog-weather-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड और कोहरे से ठिठुर रहा पंजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड और कोहरे से ठिठुर रहा पंजाब
अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Tue, 17 Dec 2013 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे कोहरे के कारण एक दम से सर्दी में इजाफा हो गया है, जिस कारण लोग पूरी तरह से गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं।
वहीं कोहरे के बढ़ने से वाहन चालकों को दिन में ही लाइटें जलाकर चलना पड़ रहा है। मंगलवार की सुबह की शुरूआत भी कड़ाके के कोहरे के साथ हुई। धुंध का प्रकोप पहले से ज्यादा दिखाई दिया। सुबह करीब बारह बजे तक आसमान से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए।
बाद दोपहर भी सूर्य देवता ने खुलकर दर्शन नहीं दिए। इसके चलते दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। ठंड से बचाव को जहां लोग गर्म कपड़ों से लैस नजर आ रहे हैं, वहीं दस्ताने और मफलर वाली दुकानों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
सर्दी से हाथों को बचाने के लिए दस्तानों और कानों को ढंकने के लिए मफलर की मांग बढ़ गई है। बाजारों में दूर-दराज को जाने वाले वाहन चालक कंबल तथा शॉल आदि ओढ़कर अपने गंतव्य को बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।