फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   firing on couple in Ludhiana condition of both is critical accused was molesting woman

लुधियाना में दंपती पर दागी गोलियां: दोनों की हालत गंभीर, महिला से छेड़छाड़ कर रहा था आरोपी, रोका तो किए फायर

Fri, 15 Nov 2024 10:49 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 15 Nov 2024 10:49 PM IST
सार

लुधियाना के हलवारा के मुल्लांपुर दाखा के प्रेम नगर में एक व्यक्ति की किसी बात को पति-पत्नी के साथ बहस हो गई। दंपती ने सोचा भी नहीं था कि आरोपी उनपर फायरिंग कर देगा। बहस के दौरान आरोपी ने अपनी पिस्टल से पति-पत्नी पर गोलियां दाग दी।

विज्ञापन
firing on couple in Ludhiana condition of both is critical  accused was molesting woman
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में दंपती को गोलियां मारकर एक आरोपी फरार हो गया। लुधियाना के हलवारा के मुल्लांपुर दाखा के प्रेम नगर में एक व्यक्ति की किसी बात को पति-पत्नी के साथ बहस हो गई। दंपती ने सोचा भी नहीं था कि आरोपी उनपर फायरिंग कर देगा। बहस के दौरान आरोपी ने अपनी पिस्टल से पति-पत्नी पर गोलियां दाग दी। वहीं वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान गांव इस्सेवाल वासी सुरिंदर सिंह उर्फ छिंदा के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुन मौके पर लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी सुरिंदर हवाई फायर करता हुआ वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। वहीं दोनों घायल पति पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों की पहचान गुड़िया यादव (34) और राज कुमार यादव के तौर पर हुई है। वहीं मौके पर एसएसपी नवनीत सिंह बैंस, डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा, थाना दाखा प्रभारी गुरविंदर सिंह और सीआईए स्टाफ के चमकौर सिंह पहुंच कर जांच कर रहे हैं। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दंपती को इलाज के लिए लुधियाना भेजा
गुड़िया यादव प्रेम नगर में किराना की दुकान चलाती है। उसका पति राज कुमार यादव कोक एजेंसी में सेल्समैन है। गुड़िया यादव की छाती में दो गोलियां लगी हैं और उसकी गंभीर बनी हुई है। वहीं राज कुमार को भी गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए लुधियाना भेजा गया है। 



गुड़िया से छेड़छाड़ करता था आरोपी
प्रेम नगर के काउंसलर बलबीर चंद बीरा ने बताया कि आरोपी सुरिंदर सिंह छिंदा अक्सर गुड़िया देवी की दुकान पर आकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। इसके बारे में उसने पति राज कुमार को भी बताया था। आरोपी के साथ उनका रुपयों के लेनदेन का भी झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे सुरिंदर सिंह गुड़िया की दुकान पर आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। गुड़िया ने विरोध करते हुए अपने पति राज कुमार को बुलाया। तैश में आकर सुरिंदर सिंह ने दो गोलियां गुड़िया की छाती में दाग दी और एक गोली उसके पति राज कुमार के पेट में मारी। लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी दो हवाई फायर करता हुआ अपनी बाइक से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed