फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Firing in Ludhiana shots fired at Thar following stone-pelting

लुधियाना में सनसनीखेज वारदात: आधी रात घरवालों ने प्रेमी पर की फायरिंग, आहत युवती ने दी जान; जानें पूरा मामला

Tue, 03 Nov 2026 01:14 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Tue, 03 Nov 2026 01:14 PM IST
सार

उद्योगपति दिव्यांशु बग्गा का दावा है कि उसके रैना धीर के साथ प्रेम संबंध थे। दो नवंबर की देर रात उसे जन्मदिन का केक काटने के लिए रैना ने अपने घर बुलाया था। वह करीब 12:30 बजे अपनी थार गाड़ी से वहां पहुंचा। पहले से घात लगाए हमलावरों ने उसे घेर लिया।

विज्ञापन
Firing in Ludhiana shots fired at Thar following stone-pelting
लुधियाना में सनसनीखेज वारदात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लुधियाना के शिंगार सिनेमा रोड स्थित हरचरन नगर में सोमवार आधी रात एक खौफनाक वारदात के बाद 23 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से ठीक पहले आधी रात को इलाके में गोलीबारी और पथराव हुआ था, जिसके बाद से इलाके में भारी तनाव का माहौल है। लड़की के परिजनों ने सीएमसी चाैक पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


उद्योगपति दिव्यांशु बग्गा का दावा है कि उसके रैना धीर के साथ प्रेम संबंध थे। दो नवंबर की देर रात उसे जन्मदिन का केक काटने के लिए रैना ने अपने घर बुलाया था। वह करीब 12:30 बजे अपनी थार गाड़ी से वहां पहुंचा। पहले से घात लगाए हमलावरों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि युवती की मां सीमा रानी के उकसाने पर उसके भाई रोहन धीर और 25-30 अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ 15 से 20 राउंड फायरिंग की तथा गाड़ी पर पत्थरों से हमला कर दिया। गोलियां लगने से वाहन के टायर फट गए, लेकिन दिव्यांशु किसी तरह क्षतिग्रस्त गाड़ी को भगाकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। 
विज्ञापन




प्रेमी पर परिजनों द्वारा हमला कराए जाने और गोलीबारी की इस घटना से व्यथित होकर युवती ने अपनी जान दे दी। दिव्यांशु के अनुसार, दोनों परिवारों की पुरानी पहचान थी और खाटू श्याम यात्रा के दौरान ही उसके और रैना के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई ने आरोप किए खारिज
दूसरी ओर, अस्पताल पहुंचे मृतका के भाई रोहन धीर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पूरी कहानी को अलग मोड़ दिया है। रोहन का आरोप है कि दिव्यांशु पिछले तीन महीनों से उसकी बहन को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और गली में छेड़छाड़ करता था। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद वह बाज नहीं आया। घटना की रात आरोपी ने अपने साथियों के साथ घर के बाहर आकर शराब पी, तेज आवाज में संगीत बजाया और परिजनों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। भाई का यह भी दावा है कि आरोपी ने हैबोवाल से गुंडे बुलाकर उनके घर पर गोलियां चलवाई थीं। इसी प्रताड़ना और दबाव के चलते उसकी बहन ने अपनी जान दी है, जिसके पर्याप्त सबूत और कॉल रिकॉर्डिंग परिजनों के पास मौजूद हैं।


मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना डिवीजन नंबर-3 के एसआई हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की शिकायत और बयानों के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात तथ्यों की पुष्टि करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed