फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Fire in Shan-e-Punjab Express near Khanna railway station

शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस में आग: ब्रेक एक्सेल से लपटें उठती देख यात्रियों में मची भगदड़, खन्ना से पहले हुई घटना

Tue, 14 Jan 2025 09:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 14 Jan 2025 09:21 PM IST
सार

पंजाब के खन्ना से पहले शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। ब्रेक एक्सेल से लपटें उठती देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। इसके बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका।

विज्ञापन
Fire in Shan-e-Punjab Express near Khanna railway station
शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस में लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर से नई दिल्ली की तरफ जा रही शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस (12498) मंगलवार देर शाम बर्निंग ट्रेन बनने से बाल-बाल बच गई। लुधियाना स्टेशन से रवाना होने के बाद खन्ना स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर पहले ट्रेन के ब्रेक एक्सेल में अचानक आग लग गई। डिब्बे के नीचे से आग की लपटें व धुआं उठते देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। इसके बाद ड्राइवर ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को चावा पायल के पास रोक दिया।
विज्ञापन




शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों व ट्रेन के स्टाफ ने स्थिति को संभाला और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। रेलवे कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और तकनीकी जांच के बाद ट्रेन को गंत्वय की ओर रवाना किया। हालांकि इस हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बोगी के नीचे आग लगने का समय रहते पता चलने के कारण बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। वहीं शुरुआती जांच में आग लगने के पीछे ब्रेक लेदर का जाम होना बताया जा रहा था, लेकिन देर शाम तक मामले की जांच जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed