{"_id":"637b15bec2b2863aa7107efc","slug":"fire-broke-out-in-ludhiana-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: धागा फैक्टरी में लगी भीषण आग, फैक्टरी के बाहर गेट को लगा ताला काट मजदूर निकाले बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: धागा फैक्टरी में लगी भीषण आग, फैक्टरी के बाहर गेट को लगा ताला काट मजदूर निकाले बाहर
Mon, 21 Nov 2022 11:38 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:38 AM IST
सार
फैक्टरी मालिक नरेश गोयल की श्रीराम वूल ट्रेडर्स के नाम से धागा फैक्टरी है। रविवार को कुछ मजदूरों ने नाइट ड्यूटी करनी थी। वह मजदूरों को बाहर से ताला लगाकर चले गए ताकि मजदूर अपना काम करते रहे। न्यू शक्ति नगर की गली नंबर आठ में चार मंजिला फैक्टरी है।
विज्ञापन
लुधियाना फैक्टरी में लगी आग।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के न्यू शक्ति नगर गली नंबर आठ में सोमवार सुबह उस समय भगदड़ मच गई जब वहां स्थित श्रीराम वूल ट्रेडर्स धागा फैक्टरी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर लगी थी। हैरानी की बात यह है कि जिस समय फैक्टरी में आग लगी, उस समय फैक्टरी बाहर से ताला लगा था और नीचे ग्राउंड फ्लोर पर 12 से ऊपर वर्कर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
धुआं निकलता देख आस-पास के लोगों ने शोर मचाया तो अंदर से मजदूर शोर मचाना शुरू हो गए। इसके बाद पता चला कि मजदूर अंदर काम कर रहे है। इलाका निवासियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो रहे थे। इसी दौरान इलाका निवासियों ने फैक्टरी मालिक को फोन किया, लेकिन इतने में आग लगातार बढ़ रही थी तो लोगों ने किसी तरह से बाहर लगा ताला काटा और अंदर काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकाला। हालांकि किसी मजदूर को किसी तरह की कोई चोट नहीं पहुंची है। इसी दौरान फैक्टरी मालिक नरेश गोयल भी वहां पहुंच गए। उन्होंने पहले मजदूरों से बात की। इतने में फायर विभाग की टीमें भी वहां पहुंच गई थी। जिन्होंने आग पर काबू पाने का काम शुरु किया। सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
फैक्टरी मालिक नरेश गोयल की श्रीराम वूल ट्रेडर्स के नाम से धागा फैक्टरी है। रविवार को कुछ मजदूरों ने नाइट ड्यूटी करनी थी। वह मजदूरों को बाहर से ताला लगाकर चले गए ताकि मजदूर अपना काम करते रहे। न्यू शक्ति नगर की गली नंबर आठ में चार मंजिला फैक्टरी है। जहां कारोबार किया जाता है। दूसरी मंजिल पर सुबह करीब छह बजे आग लग गई। वहां सैर कर रहे लोगों ने देखा तो उन्होंने शोर मचाया। आग धीरे धीरे बढ़ रही थी इसी दौरान मजदूरों को बारे में पता चला तो लोगों ने उन्हें बाहर निकालने की मशक्कत शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसी दौरान लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को भी सूचित कर दिया। देखते ही देखते फायर ब्रिगेड की सभी स्टेशनों से गाड़ियां वहां पहुंच गई। जिन्होंने आग पर काबू पाना शुरु कर दिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब साठ गाड़िया पानी डाला और सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह से बिल्डिंग में दरारें आ गई। इसके बाद आसपास की बिल्डिंगों को भी खासा नुकसान हुआ है। हालांकि जब आग लगी थी। आस-पास की बिल्डिंगों को भी खाली करवा लिया गया था।
बिजली की तारों की वजह से फायर विभाग को झेलनी पड़ी दिक्कत
न्यू शक्ति नगर की कुछ गलियां काफी संकरी है। जहां फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी काफी मुश्किल से जा पाती है। ऊपर से वहां बिजली की तारे काफी नीची है। जिस कारण फायर विभाग की टीमों को भी आग बुझाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। ताले नीची देख फायर विभाग के अधिकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को इलाके की लाइट बंद कराने के लिए कहा। जिसके बाद फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाने की मशक्कत शुरु कर दी गई। इसके बावजूद भी बिजली की तारों की वजह से काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। हालांकि फायर विभाग के मुलाजिमों की मेहनत की वजह से आग पर काबू पाया गया।