{"_id":"5a38479c84aa4692fe6823b1ab8a15ed","slug":"fifty-percent-of-atm-security-handover-to-whom","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास प्रतिशत एटीएम की सुरक्षा किसके हवाले!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास प्रतिशत एटीएम की सुरक्षा किसके हवाले!
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 23 Dec 2013 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। हर गांव, शहर और कस्बों में लगे विभिन्न बैंकों के एटीएम अब चोरों के साफ्ट टारगेट बन रहे हैं। इन एटीएम में करोड़ों रुपये पड़े रहते हैं। इसी के चलते कपूरथला, होशियारपुर के अलावा सूबे के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों से एटीएम से लूट की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इसके बावजूद लुधियाना के विभिन्न जगहों पर करीब आठ सौ एटीएम लगे हैं इनमें से पचास प्रतिशत एटीएम की सुरक्षा रामभरोसे हैं।
एक अनुमान के मुताबिक आधे से अधिक एटीएम पर सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं हैं। हालांकि बैंकों का दावा है कि एटीएम की सुरक्षा के लिए उपयुक्त कदम उठाए जा रहे हैं। उधर, नवंबर माह के दौरान बैंगलुरू में एटीएम में महिला पर हमला और पंजाब में एटीएम लूट की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन चौकस हो गया है। इसी संबंध में पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह काहलों ने मंगलवार को बैंकों के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें एटीएम सुरक्षा के तमाम उपायों पर चर्चा करके फैसले लिए जाएंगे।
पंजाब के होशियारपुर एवं कपूरथला जिलों में लगे एटीएम लूट कर चोर लाखों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। कुछ माह पहले जिला लुधियाना के साहनेवाल इलाके में लगे एटीएम से भी लुटेरे करीब साढ़े पांच लाख की नकदी लेकर फुर्र हो गए थे और उन्होंने इस वारदात को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरे पर काला स्प्रेे कर दिया था। इसके अलावा भी सूबे के विभिन्न जिलों में एटीएम से लूट की घटनाएं आम हो रही हैं। देखने में आया है कि जिन बैंकों के एटीएम पर गार्ड नहीं है, वहां पर डेबिट कार्ड स्वैप करके एटीएम का दरवाजा खुलता है। लेकिन कुछ एटीएम में यह सिस्टम काम नहीं कर रहा और उनका दरवाजा अक्सर खुला ही रहता है। इसमें कोई भी बेरोकटोक आ सकता है।
विज्ञापन
एटीएम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : जीएम
स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के डिप्टी जनरल मैनेजर राजीव शर्मा का कहना है कि एटीएम की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। दूसरे सुरक्षा की स्थिति की बराबर मानिटरिंग भी की जा रही है। इसके अलावा अब जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।
लीड बैंक प्रबंधक मनजीत सिंह का कहना है कि सभी बैंकों को एटीएम की सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा गया है। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक में हर मुद्दे को रिव्यू किया जाएगा। प्रबंधक का कहना है कि जिले में लगे कुल एटीएम में से आधे से अधिक पर गार्ड की तैनाती नहीं है। इस संबंध में भी बैंकों के साथ चर्चा की जाएगी।
पंजाब बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के सचिव नरेश गौड़ का कहना है कि एटीएम पर बढ़ रही लूट के कारण बैंकों का लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। इससे बचने के लिए फेडरेशन ने बैंकों को सुझाव दिया है कि हर एटीएम पर सुरक्षा गार्ड मुहैया कराए जाएं। इसके अलावा एटीएम की सुुरक्षा के लिए अनिवार्य हर कदम उठाए जाएं।
बाक्स
विभिन्न बैंकों के हैं 800 से अधिक एटीएम
पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना जिले में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी बैंकों के आठ सौ से अधिक एटीएम हैं। लीड बैंक के पास उपलब्ध रिकार्ड के अनुसार जिले में पंजाब नेशनल बैंक के 150 एटीएम, भारतीय स्टेट बैंक के करीब 84 एटीएम, एचडीएफसी बैंक के 112, आईसीआईसीआई बैंक के 112, बैंक ऑफ बड़ौदा के 16, इलाहाबाद बैंक के 10, इंडियन ओवरसीज बैंक के 25, बैंक ऑफ इंडिया के 32, ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स के 44, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 22 के अलावा अन्य बैंकों के भी कई एटीएम लगे हैं।
बाक्स
लीड बैंक के एटीएम सुरक्षा को लेकर दिए सुझाव
जिला लुधियाना के लीड बैंक पंजाब एंड सिंध बैंक ने सभी बैंकों को एटीएम सुरक्षा को लेकर कई सुझाव दिए हैं। जिनमें मुख्य ये हैं।
-हर एटीएम पर सुरक्षा गार्ड मुहैया कराया जाए
-जहां गार्ड नहीं है, वहां एटीएम सुबह आठ से रात आठ बजे तक खोले जाएं
-एटीएम के बाहर लगे शटर के नीचे और ऊपर भी लॉक लगाए जाएं
-एटीएम के अंदर और बाहर दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं
-सीसीटीवी कैमरों का बाकायदा रखरखाव किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वे हर पल चालू हालत में रहें।
-जब ग्राहक एटीएम के अंदर दाखिल हो, तो सामने शीशा लगा रहे, जिससे ग्राहक को यह पता चलता रहे कि उसके पीछे क्या मूवमेंट हो रही है।
-रिमोट इलाकों में जहां पर ग्राहक नहीं आते या संख्या काफी कम है, वहां से एटीएम शिफ्ट किए जा सकते हैं।
-एटीएम के आसपास पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए