फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Father misdeed with minor daughter in sangoor

संगरूर: पिता ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी भी दी

Mon, 24 Aug 2020 06:03 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Mon, 24 Aug 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Father misdeed with minor daughter in sangoor
सांकेतिक तस्वीर।

लहरागागा में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग लड़की को बाथरूम में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना सिटी पुलिस ने पीड़ित बेटी के बयान पर पिता के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए गए बयान में पीड़ित लड़की ने बताया वह कक्षा नौ की छात्रा है। उसकी माता की करीब चार माह पहले मौत हो गई थी। उसका पिता जगरूप सिंह रविवार की रात शराब पीकर घर आया और उसकी दूसरी बहनों व भाई को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उससे नहाने के लिए पानी लाने को कहा। जब वह पानी की बाल्टी लेकर बाथरूम में गई तो उसके पिता ने उसे बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


साथ ही धमकी दी कि इसके बारे किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। उसने सारी बात अपनी बड़ी बहन और बुआ को बताई। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम दास ने बताया कि केस दर्जकर आरोपी पिता की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed