फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Fatah rally, leaders,aap ,cleanup, Ludhiana, candidate

आप नेताओं ने की फतह रैली स्थल की सफाई

Tue, 25 Feb 2014 11:53 PM IST
लुधियाना।
लुधियाना। Updated Tue, 25 Feb 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
Fatah rally, leaders,aap ,cleanup, Ludhiana, candidate
आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार एचएस फुल्का के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अकाली-भाजपा की ओर से आयोजित नरेंद्र मोदी की फतेह रैली के आयोजन के बाद रैली स्थल की सफाई की।
विज्ञापन


रैली स्थल पर पहुंचे आप नेताओं ने संदेश दिया कि यह कार्य भ्रष्ट सियासत का बदनुमा चेहरा साफ करने के मकसद से ही किया गया है। उन्होंने कहा कि वे जनता को यह संदेश देना चाहते हैं कि वह चुनाव में स्वच्छ राजनीति करने वालों को मौका देकर देश को भ्रष्टाचार और दूषित राजनीति से मुक्ति दिलाएं।
विज्ञापन


मुल्लांपुर और जगरांव के पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में पार्टी का चुनाव चिन्ह झाड़ू लिए बंद पड़ी चीनी मिल के बड़े स्थान को साफ किया। फुल्का ने कहा कि इस सफाई के दौरान वहां से  इस्तेमाल किए हुए प्लास्टिक के बर्तन मिले।  हैरान करने वाली बात यह थी कि वहां से दवाईयों के पत्ते, तम्बाकू के पाउच भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुल्का ने कहा कि  2012 में भी चुनावों के दौरान भी उन्होंने लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए अभियान चलाया था और चुनाव कमिश्नर को 120 शिकायतें सौपी गयी। सफाई अभियान के दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने भी कार्यकर्ताओं का साथ दिया।

उन्होंने आप द्वारा चलाए जा रहे सफ ाई अभियान को खूब सराहा और कहा कि अब उन्हें आस है कि शायद राजनीति कि भी सफ ाई हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed