{"_id":"6a8d76192ed1ae044d086cc1","slug":"farmers-house-sealed-due-to-rs-46-lakh-debt-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-117521-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: 46 लाख रुपये के कर्ज में डूबे किसान का घर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: 46 लाख रुपये के कर्ज में डूबे किसान का घर सील
Tue, 25 Aug 2026 04:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Tue, 25 Aug 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। लुधियाना ग्रामीण के गांव टूसा में मंगलवार सुबह पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच एक किसान का मकान सील कर खाली करा दिया गया। यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर एक फाइनेंस कंपनी ने की। किसान प्यारा सिंह पर करीब 46.28 लाख रुपये का कर्ज बकाया था।
गांव में दिन निकलने से पहले ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। पुलिस ने गांव के सभी रास्तों को घेर लिया। रिलायंस कॉमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड और औथम इंवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के अधिकारी पुलिस सुरक्षा में प्यारा सिंह के घर पहुंचे। प्यारा सिंह और उनके परिवार पर करीब 35 लाख रुपये का ऋण था, जो ब्याज सहित बढ़कर 46.28 लाख रुपये हो गया था। ऋण की अदायगी न होने पर मामला अदालत पहुंचा, जिसने सोमवार को मकान खाली कराने का आदेश दिया। कार्रवाई के दौरान प्यारा सिंह, उनकी पत्नी सुरिंदर कौर और परिवार के सदस्यों को घर से बाहर कर दिया गया। इसके बाद मकान पर सरकारी सील लगाकर ताला लगा दिया गया। पुलिस की भारी तैनाती किसान संगठनों के संभावित विरोध को रोकने के लिए की गई थी। कई किसान संगठनों के कार्यकर्ता गांव में पहुंचने का प्रयास कर रहे थे लेकिन उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्यारा सिंह ने करीब 35 लाख रुपये का ऋण लिया था। समय पर भुगतान न होने के कारण यह राशि बढ़कर 46.28 लाख रुपये हो गई।