{"_id":"573c9e174f1c1bd41aac7181","slug":"farmar-and-labour-suicide-crime-barnala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला में कर्ज में दबे किसान, मजदूर ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला में कर्ज में दबे किसान, मजदूर ने की खुदकुशी
ब्यूरो,अमर उजाला/बरनाला
Updated Wed, 18 May 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कर्ज के कारण एक किसान व एक मजदूर ने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी। थाना भदौड़ के प्रभारी रघवीर सिंह ने बताया कि कस्बे का रहने वाला मजदूर भिंदर पुत्र कुलवंत सिंह पिछले काफी दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार उसके सिर पर कर्ज था जिस कारण वह काफी दुविधा में था। उसने बुधवार को अपने मकान के अंदर छत से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी रघवीर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता कुलवंत सिंह के बयानों पर धारा 174 तहत कानूनी कार्रवाई कर मृतक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।
दूसरी घटना में जिले के कस्बा शहणा में एक किसान ने कर्ज तले दबे होने के कारण खुदकुशी कर ली। थाना शहणा के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक सूचना के मुताबिक किसान गुरमेल सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी शहणा अपने सिर चढे़ कर्ज के कारण काफी परेशान था। वह एक छोटा किसान था, जो खेतीबाड़ी कर घर का गुजारा चलाता था। उसने बुधवार को कोई जहरीली चीज निगल ली, उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कमलजीत ने कहा कि मृतक गुरमेल सिंह का वीरवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा और उसके बाद अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।