{"_id":"5f4504548ebc3e3cda7345a2","slug":"farm-workers-took-out-fury-march-in-bathinda-bathinda-news-pkl385705685","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत मजदूरों ने निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत मजदूरों ने निकाला रोष मार्च
विज्ञापन
बठिंडा में रोष मार्च निकालते पंजाब खेत मजदूर यूनियन के सदस्य।
- फोटो : BATHINDA
प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों की ओर से आम लोगों से की जा रही लूट के विरोध और बिजली बिल माफी की मांग को लेकर पंजाब खेत मजदूर यूनियन के बैनर मजदूरों ने मंगलवार को रोष मार्च निकाली। शहर के मेन रोड से होते हुए वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के कार्यालय तक निकाले गए रोष मार्च के दौरान यूनियन के सदस्यों ने नारेबाजी कर मांगें पूरी करने की आवाज बुलंद की।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरजेत सिंह ने मांग उठाई कि खेत मजदूरों का पूरा कर्ज माफ किया जाए और बिना किसी जिम्मेदारी से उन्हें कर्ज दिया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते बंद के दौरान समय का खेत मजदूरों का बिजली बिल सरकार माफ करें। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों के कारिंदे किश्त न भरने की एवज में खेत मजदूरों के घरों में जाकर महिलाओं को धमकाते है और घरों में रखा समान जब्त करने का प्रयास करते है।
यूनियन नेताओं ने मांग की कि उक्त प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों की ओर से की जा रही लूट की तरफ केंद्र एवं राज्य सरकार तुरंत ध्यान दे और ऐसी कंपनियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने उनकी मांगों की तरफ जल्द ध्यान न दिया तो वह संघर्ष को तेज करेगें।