फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Extortion being demanded from shopkeepers in the name of former inspector of CIA staff

Ludhiana News: सीआईए स्टाफ के पूर्व इंस्पेक्टर के नाम पर दुकानदारों से मांगी जा रही रंगदारी

Mon, 13 Nov 2023 11:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 13 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Extortion being demanded from shopkeepers in the name of former inspector of CIA staff
आरोपी तीन दुकानदारों से ले चुके रंगदारी, मांगने के बाद आरोपी फोन कर देते बंद, पूर्व इंस्पेक्टर के लिए चुनौती बने आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा। गैंगस्टरों के बाद अब फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर दुकानदारों को फोन कर युवकों द्वारा रंगदारी मांगी जा रही है। सीआईए स्टाफ वन में तैनात रहे पूर्व इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह के नाम पर आरोपी युवक दुकानदारों को फोन कर उनसे दो, तीन, पांच हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। आरोपी युवक तीन दुकानदारों से रंगदारी लेने में कामयाब भी हुए, लेकिन जब पूर्व इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह को उक्त मामले के बारे में पता चला तो उन्होंने युवकों की तलाश शुरू कर दी। अभी तक आरोपियों के बारे में पूर्व इंस्पेक्टर को कोई सुराग नहीं मिला है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में एक ऐसा गैंग काम कर रहा है जो फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर दुकानदारों को फोन कर सीआईए स्टाफ वन में तैनात रहे पूर्व इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह के नाम दो, तीन एवं पांच हजार रुपये तक की रंगदारी मांग रहे हैं। सूत्रों से पता चला है कि उक्त पूर्व इंस्पेक्टर के नाम पर आरोपी अभी तक बस स्टैंड के नजदीक एक मेडिकल स्टोर समेत तीन दुकानदारों से दो हजार एवं तीन हजार रुपये की रंगदारी ले चुके हैं। बीते दिनों भी आरोपी युवकों ने उक्त पूर्व इंस्पेक्टर के नाम पर सब्जी मंडी में स्थित एक सब्जी विक्रेता से फोन कर पैसे मांगे थे, लेकिन उक्त दुकानदार ने जब गहराई से बात की तो आरोपी ने फोन काट दिया।
विज्ञापन


उक्त मामले के बारे में जैसे ही पूर्व इंस्पेक्टर तरजिंदर सिंह को पता चला तो उन्होंने अपने स्तर पर पहले आरोपी युवकों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी युवकों के फोन बंद होने कारण उनके बारे में पता नहीं चल पा रहा है। इसके चलते पूर्व इंस्पेक्टर के लिए उक्त आरोपी चुनौती बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा एक इंस्पेक्टर के नाम पर मोड एरिया से युवक ले चुके हजारों रुपये की रंगदारी
सूत्रों ने बताया कि पिछले समय के दौरान एक मौजूदा इंस्पेक्टर के नाम पर मोड एरिया से उक्त आरोपी युवकों द्वारा एक दुकानदार से हजारों रुपये की रंगदारी ली जा चुकी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। सूत्रों से पता चला है कि अभी तक पूर्व इंस्पेक्टर एवं मौजूदा इंस्पेक्टर ने पुलिस के पास कोई भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। दोनों ही अपने स्तर पर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।



एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना था कि ऐसा कोई भी मामला उनके ध्यान में नहीं आया है। लेकिन वे पता करवा लेंगे अगर ऐसा कोई मामला सामने आएगा तो पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed