फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana Bomb Blast Explosion in Ludhiana District Court of Punjab

Ludhiana Blast: लुधियाना में कोर्ट की दूसरी मंजिल पर बम धमाका, एक की मौत, शव के चिथड़े उड़े, एनएसजी टीम मौके पर पहुंची

Thu, 23 Dec 2021 05:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Dec 2021 05:00 PM IST
सार

धमाके के बाद कोर्ट की पूरी इमारत को खाली करवा लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि किसी और जगह कोई और बम प्लांट तो नहीं किया गया है। एनएसजी की टीम भी मौके पर पहुंच रही है।

विज्ञापन
Ludhiana Bomb Blast Explosion in Ludhiana District Court of Punjab
लुधियाना जिला अदालत में धमाके के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना की जिला अदालत गुरुवार दोपहर करीब 12.15 बजे बम धमाके से दहल उठी। अदालत की दूसरी मंजिल स्थित शौचालय में हुए धमाके में एक की मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए। धमाके की आवाज डेढ़ से दो किलोमीटर तक सुनी गई हैं। आसपास की इमारतों के शीशे चटक गए। बाथरूम के अंदर की सभी दीवारें तक उड़ गई। मामले की गंभीरता को देखते चंडीगढ़ से फॉरेंसिक टीम व दिल्ली से एनएसजी टीम मौके पर पहुंची। एनआईए की टीम भी दिल्ली से रवाना हो चुकी है। 

विज्ञापन


राज्य के गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपध्याय मौके पर पहुंचे। बाद में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी घायलों का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी मामले की रिपोर्ट पंजाब सरकार से मांग ली है। बाथरूम के अंदर से क्षत-विक्षत शव मिला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शव की पहचान नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि बम प्लांट करते ही की मौत हुई है। यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि शायद बम पहले से लगा था विस्फोट के वक्त काफी नजदीक रहे होंगे। धमाके में घायल संदीप कौर (31) रायकोट, शरणजीत कौर (25) जमालपुर लुधियाना, मनीश कुमार (32) वृंदावन रोड लुधियाना और कृष्ण खन्ना (75) निवासी फेस वन दुगरी को पास के अस्पताल में दाखिल कराया। 



देर शाम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पुलिस ने एफआईआर में 13 धाराएं लगाई हैं, जिनमें आईपीसी की धारा 302, 307, विस्फोटक अधिनियम और डैमेज ऑफ पब्लिक प्रापर्टी सहित अन्य धाराएं शामिल हैं। ब्लास्ट में आरडीएक्स या आईईडी का इस्तेमाल करने की संभावना जताई जा रही है।

कुछ देर से होता ब्लास्ट तो भयानक होती स्थिति 
गुरुवार को कोर्ट परिसर में धमाका लगभग 12.15 बजे के आसपास हुआ था लेकिन अगर यही धमाका एक बजे के बाद होता तो स्थिति और भयानक हो सकती थी। क्योंकि एक से दो बजे तक कोर्ट परिसर में लंच टाइम होता है। इस समय सबसे ज्यादा चहल पहल होती है। वहीं लंच टाइम के समय जहां पर ब्लास्ट हुआ है, उसके बाहर काफी वकील एकत्र होकर बैठते है। ऐसे में धमाके से जानमाल का नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था। 

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लोगों को सुनना मुश्किल हो गया था। बाथरूम से जो शव मिला है, उसकी फॉरेंसिक जांच के साथ डीएनए टेस्ट होगा। पुलिस को आसपास सभी एरिया के सीसीटीवी कैमरा की जांच में लगा दिया गया है, ताकि पता चल सके कि कौन बम को लेकर अंदर आया था। धमाके में कौन सी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, इसकी जांच शुरू हो गई है। केंद्र की एजेंसी भी इस मामले की जांच करेंगी।  सुखजिंदर रंधावा, गृहमंत्री पंजाब 

लगभग 12.15 बजे कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल पर धमाका हुआ है, इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है और छह घायल हुए हैं। धमाका रिकॉर्ड रूम के साथ बने बाथरूम में हुआ है। पुलिस को मौके पर से एक शव मिला है। आशंका है कि बम प्लांट करते वक्त धमाका हुआ हो या बम के काफी नजदीक हों। यह विषय अभी जांच का है। गुरप्रीत सिंह भुल्लर, पुलिस कमिश्नर लुधियाना।

नशे के सौदागरों पर केस दर्ज करने का नतीजा है ब्लास्ट: चन्नी

बम धमाके के घायलों का हाल जनने पहुंचे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सीधे तौर पर कहा कि नशे के सौदागार बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज किया है, इसलिए बम ब्लास्ट और बेअदबी की घटनाएं हो रही हैं, ताकि केस से ध्यान भटकाया जा सके। पुलिस सभी घटनाओं को जोड़कर जांच करेगी। 

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने चिंता व्यक्त की

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से बात कर लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट पर चिंता व्यक्त की है। देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने लुधियाना जिला अदालत परिसर में हुए विस्फोट की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। जस्टिस एनवी रमना ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से बात कर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से घटनाक्रम के बारे में जाना।

गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्रीय गृह सचिव से ली रिपोर्ट
सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने लुधियाना जिला न्यायालय विस्फोट की घटना पर पंजाब के शीर्ष अधिकारियों के साथ बात करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह को जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक मंत्रालय ने राज्य सरकार से प्रारंभिक जांच के निष्कर्षों के बारे में सूचित करने और यह भी बताने को कहा कि विस्फोट में कौन-कौन शामिल हो सकता है।

सिमरजीत सिंह बैंस दुष्कर्म मामले में आज थी सुनवाई
लुधियाना कोर्ट परिसर में लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर चल रहे दुष्कर्म मामले की सुनवाई थी। पीड़िता केस का लड़ रहे एडवोकेट हरीश राय ढांडा का कहना है कि जिस जगह पर बम ब्लास्ट हुआ है, वह चंद सेंकेंड पहले ही वहीं से निकले थे। उनको यकीन है कि उन्हें टारगेट कर यह ब्लास्ट किया गया है। 

वह अपनी सुरक्षा को लेकर पहले भी पुलिस अधिकारियों को अवगत करवा चुके है, पुलिस उनकी हर बात हलके में ले रही है। यहां बता दे कि शिरोमणि अकाली दल ने हलका आत्मनगर से एडवोकेट हरीश राय ढांडा को अपना प्रत्याशी बनाकर सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ मैदान में उतार रखा है। 

हरीश राय ढांडा ने बताया कि गुरुवार वह पहले एक बैठक में शामिल होने गए थे। वहां से कोर्ट परिसर पहुंचने में कुछ देरी हो गई थी। इसलिए वह तेजी से साथ कोर्ट परिसर में पहुंचे थे। वह तेजी के साथ कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल से नीचे की तरफ आ रहे थे कि चंद सेकेंड बाद ही जिस बाथरूम के आगे से वह गुजरे वहां ब्लास्ट हो गया। अगर कुछ सेकेंड देरी होती तो शायद उनके साथ अनहोनी हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed