{"_id":"6a92496a58418da2ac06d2e1","slug":"espionage-network-busted-in-ludhiana-one-arrested-for-sending-live-cctv-feeds-to-isi-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश: आईएसआई को सीसीटीवी की लाइव फीड भेज रहा था, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश: आईएसआई को सीसीटीवी की लाइव फीड भेज रहा था, एक गिरफ्तार
Sat, 29 Aug 2026 08:22 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: Nivedita
Updated Sat, 29 Aug 2026 08:22 AM IST
सार
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि कैमरा नेटवर्क का इस्तेमाल अलग-अलग नंबरों से धमकियां दिलाने और पंजाब का माहौल बिगाड़ने के लिए किया जाना था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए कथित तौर पर काम कर रहे रछपाल सिंह को गिरफ्तार किया है।
थाना सराभा नगर पुलिस के अनुसार आरोपी फिरोजपुर रोड स्थित किराए की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों तक पहुंचा रहा था। पुलिस को शक है कि कैमरों के जरिए पुलिस और वीआईपी गतिविधियों समेत संवेदनशील गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
सब-इंस्पेक्टर अर्शदीप सिंह को गश्त के दौरान मिले गुप्त इनपुट के आधार पर पुलिस ने न्यू सुंदर नगर में मेडीवे अस्पताल के सामने स्थित दुकान पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि कैमरा नेटवर्क का इस्तेमाल अलग-अलग नंबरों से धमकियां दिलाने और पंजाब का माहौल बिगाड़ने के लिए किया जाना था।
पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। अब उसके स्थानीय मददगारों और स्लीपर सेल से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी को पाकिस्तान से कितनी रकम और किस माध्यम से मिलती थी।