फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ED raids in Khanna raids conducted in tender scam

Khanna: कांग्रेस नेता राजदीप सिंह के घर और दुकानों में ED की रेड, टेंडर घोटाले में दी गई दबिश

Wed, 04 Sep 2024 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 04 Sep 2024 12:14 PM IST
सार

पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के साथ जुड़े टेंडर मामले को लेकर छापेमारी की गई है।

विज्ञापन
ED raids in Khanna raids conducted in tender scam
खन्ना में ईडी की रेड - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले मामले में ईडी ने खन्ना के गांव इकोलाही में कांग्रेसी नेता राजदीप सिंह के घर पर रेड की। जालंधर से ईडी की टीम सुबह 4 बजे आई। इस दाैरान एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में स्थित उसकी आढ़त की दुकान पर जांच की गई। सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह जांच पूर्व मंत्री भरत भूषण आशु से जुड़े टेंडर घोटाले को लेकर है। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु इन दिनों आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में जेल में हैं।

विज्ञापन

बुधवार तड़के ही खन्ना में कांग्रेसी नेता एवं आढ़ती राजदीप सिंह के घर के अलावा उनके कारोबार के ठिकानों पर ईडी ने दस्तक दी। खन्ना के सिटी सेंटर में भी ईडी की एक टीम पहुंची। वहां दो कार्यालयों में रिकॉर्ड चेक किया गया। बताया जा रहा है कि राजदीप सिंह की आय से ज्यादा संपत्ति की भी जांच हो रही है।

विज्ञापन

जानना जरूरी है कि सिटी सेंटर पूर्व मंत्री करम सिंह गिल के बेटे एवं समराला से कांग्रेस के हलका इंचार्ज रुपिंदर सिंह राजा गिल का है। वहीं राजदीप सिंह के घर तथा ठिकानों पर रेड के बाद सियासत भी गरमा सकती है। आने वाले दिनों में विरोधी दल कांग्रेस को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। यह भी वर्णनीय है कि कुछ साल पहले खन्ना के बाहोमाजरा में पकड़ी नकली शराब फैक्टरी केस में भी राजदीप सिंह विवादों में घिरा था। विरोधियों ने राजदीप के खिलाफ केस दर्ज कर सीबीआई की जांच की मांग की थी। अब ईडी की रेड के साथ शराब फैक्टरी केस भी गरमा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ अपने करीबी राजदीप सिंह के घर और कारोबार के ठिकानों पर रेड के बाद पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने कोई टिप्पणी नहीं की। एक अन्य मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दोनों हाथ जोड़कर पूर्व मंत्री कोटली बोले कि रेड का प्रेस कांफ्रेंस से कोई संबंध नहीं है। माफी चाहते हैं इस बारे में और कोई बात नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि वहीं इस बात की चर्चा पहले भी कांग्रेस सरकार के समय हुई थी और अब भी ईडी की रेड के बाद ताजा हुई है कि ट्रांसपोर्ट टेंडर के सिलसिले में कांग्रेस सरकार के समय एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना के आढ़तियों से करोड़ों रुपए वसूले गए थे। कांग्रेस सरकार के अंत में इसकी चर्चा जोरों पर थी। इसे लेकर चुनावों के दौरान भी अनाज मंडी में कांग्रेस का विरोध हुआ था। खबर तो यह भी है कि इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा था और हार की एक वजह यह भी थी। लंबे समय से इसकी मांग चली आ रही थी कि अनाज मंडी खन्ना में भी इसकी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed