फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   DGP Railway arrives at the funeral of martyr ASI Bhagwan Singh in Jagraon

जगरांव में शहीद एएसआई भगवान सिंह के अंतिम संस्कार पर पहुंचे डीजीपी रेलवे

Sun, 16 May 2021 11:10 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
DGP Railway arrives at the funeral of martyr ASI Bhagwan Singh in Jagraon
जगरांव (लुधियाना)। शनिवार को जगरांव की अनाज मंडी में गैंगस्टर की गोली से शहीद हुए एएसआई भगवान सिंह का अंतिम संस्कार जगरांव के शेरपुरा स्थित श्मशानघाट में किया गया। भगवान सिंह गांव कोठे आठ चक्क के रहने वाले थे। उनके अंतिम संस्कार में डीजीपी रेलवे संजीव कालड़ा, आईजी नौनिहाल सिंह, डीसी वरिंदर शर्मा सहित कई आला अधिकारी पहुंचे। उनके इकलौते बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी। जिला पुलिस की तरफ से दिवंगत अधिकारी को हथियार उलटे कर अंतिम सलामी दी गई। हालांकि भगवान सिंह के बड़े भाई विदेश में रहते हैं, इसलिए वह मौके पर नहीं पहुंचे। उन्होंने भाई के अंतिम दर्शन ऑनलाइन किए। इस वारदात में शहीद हुए एएसआई दलविंदर सिंह तरनतारन के रहने वाले थे, उनके शव को उनके गांव भेज दिया गया था।
विज्ञापन

बता दें कि शहीद एएसआई भगवान सिंह जगरांव सीआईए स्टाफ में तैनात थे। शनिवार को नई अनाज मंडी में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करने गए थे। वहां गैंगस्टर जयपाल भुल्लर ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी। इस वारदात में एएसआई भगवान सिंह के सिर में गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके साथ दूसरे साथी एएसआई दलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, अस्पताल ले जाते समय उनकी भी मौत हो गई थी। इस वारदात के बाद पुलिस अधिकारियों में आक्रोश की लहर है। रविवार को अंतिम संस्कार के मौके जिला पुलिस के सभी बड़े से लेकर छोटे अधिकारी मौजूद थे। वहीं विधायक सर्वजीत माणूके सहित सभी राजनीतिक दलों के नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed