फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   death, one died after taking poisonous food, barnala death

जहरीला खाना खाने से एक मजदूर की मौत

Mon, 13 Jun 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Mon, 13 Jun 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
death, one died after taking poisonous food, barnala death
मौत - फोटो : file
नजदीकी गांव हमीदी में एक किसान के खेत में धान बीजने आए प्रवासी मजदूरों ने जब रात को खाना खाया तो उनको दस्त व उलटियां लग गईं। नतीजतन एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई, जबकि सात गंभीर रूप से बीमार हो गए। उनको सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां से उन्हें राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया। वहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


8 प्रवासी मजदूर 10 जून से गांव हमीदी में एक किसान के खेत में रहकर धान बीजने का कार्य कर रहे थे। बीती रात जब उन्होंने खाना खाया तो कुछ समय बाद सभी को दस्त, उलटियां लग गईं। उन्होंने फोन कर खेत मालिक किसान को बुलाया। किसान ने सभी प्रवासी मजदूरों को बरनाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां मजदूर राज कुमार (22) निवासी निवासी बिहार की मौत हो गई।
विज्ञापन


बाकी सात प्रवासी मजदूर मुहंमद मजरूल, मुहम्मद फिरोज, मुहम्मद नबी हुसैन, मुहम्मद अफरोज, मुहम्मद समीद, रमेश यादव व शंभू मुखिया निवासी पूर्वी उर्मी, जिला रजिया, बिहार की हालत नाजुक देखते हुए सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने उन्हें राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया। जहां दो प्रवासी मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना ठुल्लीवाली के प्रभारी सरदारा सिंह सेहत विभाग की टीम को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। सेहत विभाग की टीम में शामिल जिला सेहत अफसर डाक्टर मोहन लाल राणा व डाक्टर तरुण बंसल ने रात को समय बनाए खाने के सैंपल भरे। जिला सेहत अफसर डाक्टर मोहन लाल राणा ने बताया कि सैंपल टेस्ट करने के लिए खरड़ लैब में भेजे गए हैं। थाना प्रभारी सरदारा सिंह ने कहा कि सैंपल रिपोर्ट आने के बाद अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed