फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Dead body thrown on rail line after killing young man in Ludhiana

युवक की हत्या कर रेल लाइन पर फेंका शव

Tue, 09 Feb 2021 07:41 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown on rail line after killing young man in Ludhiana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। गैस एजेंसी के कारिंदे राम सेवक वर्मा (40) की हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव रेल लाइन पर फेंक दिया। उसकी एक्टिवा जगरांव पुल के ऊपर खड़ी थी और मोबाइल कुछ ही दूरी पर पड़ा था। जीआरपी ने भाई की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी मौत सिर पर चोट लगने के कारण हुई है।
मृतक के भाई संतराम ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के जिला बलरामपुर के गांव सिमरा के रहने वाले हैं। रामसेवक जगरांव पुल स्थित केसी गैस एजेंसी में काम करता था। सोमवार रात वह नौ बजे तक घर नहीं पहुंचा। जब परिवार के लोगों ने फोन किया तो किसी ने नहीं उठाया। काफी इंतजार करने के बाद परिवार के सदस्य उसे ढूंढते हुए गैस एजेंसी के दफ्तर पहुंचे। वहां से पता चला कि वह एक्टिवा लेकर जा चुका है।
विज्ञापन

इस पर परिवार वाले उसकी तलाश में जुट गए। संतराम ने बताया जगरांव पुल के नजदीक उनके भाई की एक्टिवा खड़ी मिली और कुछ दूरी पर लहूलुहान शव पड़ा था। कुछ दूरी पर मोबाइल पड़ा था। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। रेल लाइन पर शव मिलने की सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी ने परिजनों के बयान दर्ज शव कब्जे में लेक पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में सिर पर चोट लगने से मौत होने का खुलासा हुआ। जीआरपी के एएसआई रमेश चंद्र ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान पर हत्या मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed