फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   dead body found

मजदूर की हत्या कर शव खेतों में फेंका

Thu, 14 Nov 2013 10:07 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 14 Nov 2013 10:07 PM IST
विज्ञापन
dead body found
वीरवार की सुबह गिल बाईपास के पास खेत में से मजदूर का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत थाना सदर पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रमोद कुमार के तौर पर हुई है।

वह शिमलापुरी स्थित एक बेहड़े में कमरा लेकर रहता था। उसके शरीर पर कई जगह तेजधार हथियारों के निशान पाए गए। इससे लगता है कि उसकी किसी ने हत्या की है।

अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है।

थाना सदर के प्रभारी अमनदीप बराड़ के अनुसार वीरवार सुबह कुछ लोगों ने पुलिस को सूचित किया कि खेतों में एक शव पड़ा है। हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed