फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   DC visits villages around Ravi River, says situation is under control

Ludhiana News: डीसी ने रावी दरिया के आसपास गांवों का किया दौरा, कहा हालात नियंत्रण में

Sat, 04 Oct 2025 08:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
DC visits villages around Ravi River, says situation is under control
फोटो
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। मौसम विभाग की ओर से पंजाब व आसपास के राज्यों के कुछ हिस्सों में वर्षा की संभावना व रावी दरिया में शुक्रवार देर रात बढ़े जलस्तर को ध्यान में रखते हुए डीसी साक्षी साहनी ने शनिवार को रावी दरिया के आसपास के क्षेत्र का दौरा किया। विधानसभा हलका अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल उनके साथ थे। उन्होंने कहा कि वर्षा के चलते बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण रावी व ब्यास दरिया के जलस्तर में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है।

डीसी ने कहा कि वर्तमान में रावी व ब्यास दरिया का पानी पूरी तरह नियंत्रित है जबकि पहाड़ों में वर्षा की संभावना के चलते बांधों से पानी छोड़ा गया है जिससे जलस्तर बढ़ सकता है, इसलिए लोगों को दरिया पार करने से बचना ही चाहिए। विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने सभी निवासियों से अनुरोध किया है कि वे दरिया पार करने का प्रयास न करें और किसानों और पशुपालकों से अनुरोध है कि वे अपने पशुओं को दरिया के किनारे या नदी में न जाने दें। इस मौके पर एडीसी रोहित गुप्ता के साथ ही एडीसी परमजीत कौर, सब एसडीएम रविंदर सिंह अरोड़ा आदि मौजूद थे। जिला प्रशासन ने जिला स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 0183-2229125 के साथ ही साथ अजनाला में हेल्पलाइन नंबर 01858-245510 भी जनतक किया है। उन्होंने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed