फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Youth shot himself in Ludhiana of Punjab

लुधियाना में युवक ने खुद को मारी गोली: 54 सेकेंड का वीडियो बना युवती को भेजा, एएसआई पर लगाया ये आरोप

Fri, 11 Mar 2022 08:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Mar 2022 08:42 PM IST
सार

कुलविंदर जस्सी पर थाना दुगरी में दो और थाना डिवीजन पांच में एक मारपीट का मामला दर्ज है। वह करीब दो माह पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया और जेल से बाहर आने के बाद अपना बिजनेस ही कर रहा था।

विज्ञापन
Youth shot himself in Ludhiana of Punjab
कुलविंदर सिंह जस्सी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीआईए स्टाफ के एएसआई पर टार्चर करने और परेशान करने का आरोप लगा धांधरा रोड के रहने वाले कुलविंदर सिंह जस्सी (32) ने खुद को गोली मार ली। इतना ही नहीं युवक ने खुद को गोली मारने से पहले 54 सेकेंड का एक वीडियो बनाया और उसमें एएसआई पर गाली देने का भी आरोप लगाया। उसने यह वीडियो अपने साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती को भेजा।

विज्ञापन

 
युवती ने वीडियो देख तुरंत जस्सी के परिवार वालों को फोन किया। जब तक वह बाहर गए जस्सी गंभीर रूप से घायल गाड़ी में पड़ा था। परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के कई आलाधिकारी वहां पहुंच गए। पुलिस ने वीडियो कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि थाना दुगरी पुलिस ने इस मामले में कुलविंदर जस्सी के खिलाफ ही एक नाजायज हथियार रखने का मामला भी दर्ज कर लिया है। बाकी पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि एएसआई जिस पर आरोप लगाए गए हैं, वह सहीं है या नहीं। 
विज्ञापन


कुलविंदर सिंह जस्सी के पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि कुलविंदर कारों की खरीद फरोख्त का काम करता है। वह किसी युवती के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा है। गुरुवार की दोपहर को वह घर आया और चाय पीने के बाद बाहर चला गया। बाहर उसने अपनी स्विफ्ट गाड़ी में एक वीडियो बनाया और उसमें आरोप लगाया कि धूरी निवासी एएसआई कुलविंदर सिंह उसे लगातार धमकी दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर उसे फंसाया जाएगा और इसके साथ ही उसे धमकी दी जा रही थीं और गालियां दे रहा था। इस कारण वह काफी परेशान है। कुलविंदर ने सीधे-सीधे आरोप लगाया कि उसकी मौत का जिम्मेदार एएसआई कुलविंदर है। इसके बाद उसने उक्त वीडियो अपने साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती को भेजा। वीडियो देख वह हैरान हो गई और उसने तुरंत जस्सी के परिवार वालों को फोन किया। जब वह बाहर गए तो कार के अंदर खून से लथपथ जस्सी था और उसके सिर में गोली लगी थी। 

कुलविंदर जस्सी पर थाना दुगरी में दो और थाना डिवीजन पांच में एक मारपीट का मामला दर्ज है। वह करीब दो माह पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया और जेल से बाहर आने के बाद अपना बिजनेस ही कर रहा था। इसी दो माह में किसी को नहीं पता कि ऐसा क्या हुआ कि उसने एएसआई से परेशान होने के आरोप लगा खुद को गोली मार ली। कुलविंदर जस्सी के पिता ने बताया कि जस्सी ने उनके साथ कभी इस बारे में बात नहीं की है कि कोई उसे परेशान कर रहा है। 

छह महीने पहले बुलाया था जांच के लिए: डीसीपी
डीसीपी वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि एएसआई कुलविंदर धूरी के खिलाप आरोप लगाए गए हैं। कुलविंदर धूरी ने छह माह पहले उसे एक मामले की जांच के लिए बुलाया था। उसके बाद कभी धूरी से उसकी मुलाकात नहीं हुई। बाकी जो आरोप जस्सी ने लगाए हैं, उसकी जांच की जा रही है। जांच के दौरान अगर एएसआई का कोई कसूर सामने आता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed