फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Young man shot dead in Ludhiana Kaushal Chaudhary gang took responsibility

पंजाब में गैंगवार: लुधियाना में युवक को गोलियां से भूना, कौशल चौधरी गैंग ने ली जिम्मेदारी, पोस्ट में लिखा...

Sun, 24 Aug 2025 12:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 24 Aug 2025 12:51 PM IST
सार

लुधियाना में स्कूटी सवार दो युवकों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। गोली लगने के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका दूसरा साथी घायल हुआ है। युवक की हत्या की जिम्मेदारी कौशल चौधरी गैंग ने ली है। 

विज्ञापन
Young man shot dead in Ludhiana  Kaushal Chaudhary gang took responsibility
मौके पर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में शनिवार देर रात को गैंगवार के चलते एक युवक की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। रंजिश के चलते एक्टिवा सवार दो युवकों पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान घाटी मोहल्ला निवासी कार्तिक बग्गन के तौर में हुई है। कार्तिक के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं, जबकि घायल की पहचान उसके साथी मोहन की पीठ पर एक गोली लगी है। उसका सीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस नेजांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं देर रात को कौशल चौधरी नाम के गैंगस्टर ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है और उसने इस हत्याकांड में कौन कौन शामिल है इसका भी खुलासा कर दिया है। मगर पुलिस ने जिम्मेदारी लेने वालों को छोड़ कर पूर्व कांग्रेसी नेता शुभम अरोड़ा उर्फ मोटा, उसके साथी गगन और टोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्तिक के पिता के बयान पर यह मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार्तिक बग्गन के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले दर्ज हैं। वह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। जेल से बाहर आने के बाद भी कार्तिक बग्गन की कुछ युवकों के साथ रंजिश चल रही थी और सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को धमकियां दे रहे थे। कार्तिक को भी धमकियां मिल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की रात को कार्तिक अपने दोस्त कार वाश करने वाले मोहन के साथ एक्टिवा पर सवार होकर घर से निकला था। जब वह सुंदर नगर चौक पर पहुंचे तो बाइक सवार युवकों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ दोनों पर गोलियां चला दी। हमलावरों ने ज्यादा गोलियां कार्तिक पर ही चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  वारदात को अंजाम देनेके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। दोनों घायलों को राहगीरों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां कार्तिक की मौत हो गई। 

कार्तिक बग्गन के खिलाफ पहले भी है मामले दर्ज
कार्तिक बग्गन भी कोई क्राइम की दुनिया में नया नाम नहीं है, बल्कि उसके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है। बैजमिन रोड पर गोलीकांड और टिब्बा रोड इलाके में पुलिस पार्टी पर हमला करने के मामले में नामजद रहा है। वह जेल जा चुका है और काफी समय तक जेल में रहा है। जेल में भी उसके कई गैंगस्टरों के संपर्क में आ गया था। जेल से बाहर आनेके बाद भी वह अपने विपक्षी गुटों को लगातार धमकियां देता था और धमकियां उसे मिलती भी थी।

कौशल चौधरी गैंग ने डाली पोस्ट
जो हमारे भाइयों से उल्टा चलेगा, वो भूल जाए दुनिया में है... सत श्री अकाल मेरे सारे भाइयों को आज जो लुधियाना (बस्ती जोधेवाल) कार्तिक बग्गन का कत्ल हुआ है। इसकी जिम्मेदारी मैं डोनी बल्ल मोहब्बत रंधावा, अमर खबे प्रभ दासवाल और कौशल चौधरी लेते हैं। यह हमारे खास भाइयों के साथ रंजिश रखता था और फोन पर गालियां देता था। बाकी जो भी हमारे भाइयों के साथ उलटा चलेगा, वह भूल जाए कि दुनिया में है। उसका अंजाम मौत ही है। बाकी ओर भी जो हमारे ग्रुप या हमारे भाइयों के बारे किसी भी कंट्री में बैठकर गलत बोलेगा, उन्हें जल्दी ही रिजल्ट दिया जाएगा। वाहेगुरु जी मेहर करें।


क्या कहते है पुलिस अधिकारी
थाना दरेसी के एसएचओ सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पिता के बयान पर मामला दर्ज किया है। उसके पिता ने कहा कि कार्तिक ने उन्हें कुछ दिन पहले बताया था कि अगर उसे कुछ होता है या फिर कोई नुकसान पहुंचाता है तो जिम्मेदार तीनों होंगे। हालांकि सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले कौशल चौधरी गैंग के बारे में जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस कि इस कार्रवाई के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे है। पुलिस ने एक बयान के आधार पर तीनों युवकों पर मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन बताया यह जा रहा है कि शुभम मोटा और अन्य युवक कुछ समय से लड़ाई झगड़ों से दूर है। अब शुभम मोटा गैंग के सदस्यों में चर्चा है कि पुलिस इस मामले में गलत जांच कर मामला दर्ज कर रही है। जबकि इस हत्याकांड से शुभम का कुछ लेना देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed