{"_id":"6aa023412f71fd89330b17af","slug":"farmhouse-theft-solved-within-24-hours-four-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-154092-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: फार्महाउस में चोरी की वारदात 24 घंटे में सुलझाई, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: फार्महाउस में चोरी की वारदात 24 घंटे में सुलझाई, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने 88 वर्ष के एक आरोपी को पाबंद किया
आरोपियों के कब्जे से 50 लाख का चोरी का सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण जिले की फतेहपुर बेरी पुलिस ने फार्महाउस के गोदाम में हुई चोरी की वारदात को 24 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए चार आरोपियों सुल्तानपुर निवासी इरशाद (24), पिंटू (26), मिथुन कुमार (24) और मंडी गांव, नई दिल्ली निवासी अमजद पुत्र (26) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंडी रोड, सुल्तानपुर, नई दिल्ली निवासी वजीर अहमद पुत्र पिता अजीज अहमद (88) पाबंद किया गया है।
आरोपियों के कब्जे चोरी किया गया 50 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है। इसमें प्रीमियम ब्रांडेड घड़ियां, बैग, परफ्यूम, पर्सनल-केयर उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सजावटी वस्तुएं शामिल हैं। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि फतेहपुरबेरी थानाध्यक्ष की टीम को सात सितंबर को गदाईपुर के त्रिवेणी रोड स्थित रत्नालय फार्म के फार्महाउस नंबर 31 में चोरी की सूचना मिली। इस फार्महाउस का इस्तेमाल कारोबार के लिए गोदाम के तौर पर किया जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण से चार आरोपियों को पकड़ा, जबकि एक व्यक्ति को पाबंद किया गया।
आरोपियों ने बताया कि फार्महाउस के गोदाम को तब निशाना बनाया जब वहां कोई नहीं था। वे पीछे की खिड़की और कमरों के ताले तोड़कर अंदर घुसे, कीमती सामान निकाला और बाद में पकड़े जाने से बचने और सामान को ठिकाने लगाने के लिए चोरी का सामान अलग-अलग जगहों पर छिपा दिया।