{"_id":"61e41187f836277fd643ff20","slug":"woman-beaten-to-death-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर फैक्टरी मजदूर को बताई पूरी वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना: पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर फैक्टरी मजदूर को बताई पूरी वारदात
Sun, 16 Jan 2022 06:11 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 Jan 2022 06:11 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में एक पति ने अपनी 42 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के पीछे घरेलू कलह वजह बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लुधियाना के फोकल प्वाइंट के फेज पांच स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाली महिला को उसके पति ने घरेलू कलह के चलते पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना का पता उस समय चला जब आरोपी ने वहां मजदूर को बताया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी और थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के बाद मृतक विष्णु सेतरी (42) का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में विष्णु के पति सूरज बहादुर सेतरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि मृतक मूलरूप से नेपाल के रहने वाले है। विष्णु जीवन नगर की फैक्टरी में काम करती थी और फैक्टरी में बने क्वार्टर में रहती थी। उसके साथ उसका पति और बेटा विकास रहता था। पति चौकीदारी करता था और बेटा किसी दूसरी फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन
सूरज शराब पीने का आदी था और अक्सर विष्णु के साथ झगड़ा करता था। शनिवार की रात को भी सूरज ने शराब पी रखी थी और विष्णु ने उसे शराब पीने से मना किया। जिस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। आरोपी सूरज ने पत्नी को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद वह बाहर निकला और उसने वहां मौजूद एक व्यक्ति को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मजदूर ने मालिक को बताया और पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि विष्णु के परिवार वालों को बता दिया गया है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।