फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   wifes murder, husband arrested

गला दबाकर पत्नी को मार डाला, गिरफ्तार

Tue, 01 Dec 2015 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 01 Dec 2015 03:51 PM IST
विज्ञापन
wifes murder, husband arrested
साहनेवाल के कंगनवाल इलाके में रविवार की देर रात पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करके उसका गला दबा कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। चौकी कंगलवाल पुलिस ने मृतका के भाई अवधेश कुमार के बयानों पर पति के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी विद्या रतन ने कहा कि  कंगनवाल स्थित नीलू के वेहड़े में मिंटू ने अपनी पत्नी बीस वर्षीय अराधना की हत्या कर दी। अराधना के भाई अवधेश ने बयान में कहा है कि उनकी बहन की शादी मिंटू के साथ तीन साल पहले हुई थी। अवधेश ने कहा कि उसका जीजा बहन के चरित्र पर शक करता था। इसी वजह से उसने देर रात गले में चुन्नी डाल कर उसकी बहन की हत्या कर दी।

जांच अधिकारी बताया आसपास के लोगों ने यह भी जानकारी दी कि मिंटू ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने का भी प्रयास किया। रात को करीब दो बजे वह पत्नी के शव को अपनी गोद में रख कर आत्महत्या करने का शोर मचाने लगा। पुलिस ने पहुंच कर घटनास्थल पर तथ्य जुटा कर मिंटू को शक के आधार परहिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर मिंटू ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed